{"_id":"602cca3424edec56385f2bf6","slug":"two-farmers-died-in-bahadurgarh-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : बहादुरगढ़ में ट्रैक्टर-ट्राली की निजी बस से भिड़ंत, पंजाब के दो किसानों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा : बहादुरगढ़ में ट्रैक्टर-ट्राली की निजी बस से भिड़ंत, पंजाब के दो किसानों की मौत
Wed, 17 Feb 2021 01:21 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 17 Feb 2021 01:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
धुंध के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या नौ पर जाखौदा बाईपास के पास ट्रैक्टर-ट्राली व निजी बस में भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार पंजाब के दो किसानों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बस चालक मौके से फरार हो गया है। सुबह नौ बजकर 15 मिनट पर किसान आंदोलन से पंजाब के बठिंडा के गांव कुदा निवासी गुरदास सिंह (60) और अजायब सिंह (60) ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर बहादुरगढ़ बाईपास से रोहतक की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
सुबह धुंध काफी थी। इसी बीच निजी बस की ट्रैक्टर को पीछे से जबरदस्त टक्कर लगी। इससे ट्रैक्टर में सवार दोनों किसानों की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायल हुए हैं। घायलों में रेशम सिंह (38) व रामकुमार (55) शामिल हैं। ट्रैक्टर और बस दोनों रोहतक की तरफ जा रहे थे। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी बादली अशोक कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। इससे पहले भी आंदोलन में शामिल होने आए कुछ किसानों ने सड़क हादसों में मौत हो चुकी है। 30 से ज्यादा किसान आंदोलनस्थल पर अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन