{"_id":"65c62cb7ddd01834500861fb","slug":"two-faction-of-students-clashed-in-a-school-in-ludhiana-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में अखाड़ा बना स्कूल: छात्रों के दो गुट भिड़े, एक-दूसरे पर किया हमला, करीब आठ विद्यार्थी चोटिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लुधियाना में अखाड़ा बना स्कूल: छात्रों के दो गुट भिड़े, एक-दूसरे पर किया हमला, करीब आठ विद्यार्थी चोटिल
Fri, 09 Feb 2024 07:28 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 09 Feb 2024 07:28 PM IST
सार
पंजाब के लुधियाना में एक स्कूल देखते ही देखते अखाड़े में तब्दील हो गया। छात्रों के एक गुट पर दूसरे ने हमला कर दिया। करीब आठ छात्रों को चोट आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक लिखित में कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के गुरु रामदास नगर स्थित एक स्कूल में छात्रों के दो गुट भिड़ गए। इस दौरान छात्रों ने एक-दूसरे पर डंडे, लाठी और तेजधार हथियार से हमला कर दिया। बचाव में छात्र इधर-उधर भागते दिखाई पड़े। अन्य छात्रों ने स्कूल प्रशासन को इसकी जानकारी दी। जब तक स्कूल के अध्यापक और प्रधानाचार्य आते तब तक हमलावर दीवार फांदकर भाग निकले।
विज्ञापन
किसी राहगीर ने इसकी जानकारी पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी। थाना जमालपुर की पुलिस जब तक वहां पहुंची सभी फरार हो चुके थे। पुलिस के पास कोई शिकायत लिखित में नहीं दी गई है लेकिन पुलिस अपने तौर पर जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
11वीं कक्षा के एक छात्र ने बताया कि वह कक्षा में बैठे थे। तभी 8वीं और 10वीं के कुछ छात्र कक्षा में आकर गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने जब विरोध किया तो उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। स्कूल के कॉरिडोर में पहले से ही इन छात्रों ने तेजधार हथियार छिपाकर रखे थे। इस हमले में करीब आठ छात्र घायल हैं।
विज्ञापन
एक छात्र ने कहा कि एक विद्यार्थी का सिर फट गया और एक की अंगुली कट गई। वहीं एक अन्य छात्र ने कहा कि प्रार्थना सभा के बाद वह कक्षा में बैठे थे। अचानक से कुछ युवकों ने आकर कक्षा में तोड़फोड़ की और उन पर हमला कर दिया। छात्र के मुताबिक सभी छात्रों ने अपने पारिवारिक सदस्यों को सूचित कर दिया है।
एक छात्र ने कहा कि कुछ महीने पहले भी इन्हीं छात्रों से उनकी लड़ाई हुई थी। स्कूल में राजीनामा हो गया था। आज अचानक से फिर उन पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया है। स्कूल प्रशासन को इस बारे सख्त कदम उठाना चाहिए। थाना जमालपुर के एसएचओ जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है।