{"_id":"6548e0c6db6dce7bac0f0003","slug":"two-drug-smugglers-including-a-woman-arrested-in-jalandhar-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार, दो लाख 80 हजार रुपये ड्रग मनी और 200 ग्राम हेरोइन बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar News: महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार, दो लाख 80 हजार रुपये ड्रग मनी और 200 ग्राम हेरोइन बरामद
Mon, 06 Nov 2023 06:27 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 06 Nov 2023 06:27 PM IST
सार
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी गुरचरण सिंह उर्फ राजू के साथ हरदीप सिंह उर्फ हैप्पी निवासी बीठला, हरजिंदर सिंह उर्फ शैली, सोनी और लवप्रीत सिंह उर्फ लवली सभी को थाना मेहतपुर पुलिस ने नामजद किया है। इसमें आरोपी हरदीप सिंह उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार कर एक लाख 30 हजार रुपये ड्रग मनी बरामद की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर देहात के थाना मेहतपुर की पुलिस ने 200 ग्राम हेरोइन और दो लाख 80 हजार रुपये की ड्रग मनी जब्त कर महिला समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करों के पास से 210 नशीली गोलियां भी मिली हैं।
विज्ञापन
डीएसपी शाहकोट नरिंदर सिंह ने बताया कि थाना मेहतपुर के प्रभारी जतिंदर कुमार की अगुवाई में इस्माइलपुर पुली मेहतपुर से नशा तस्कर गुरचरण सिंह उर्फ राजू निवासी रायपुर को शक के आधार पर रोककर आल्टो कार की तलाशी ली। कार के डैश बोर्ड में 200 ग्राम हेरोइन और एक लाख 50 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। इस पर पुलिस ने एनडीपीएक्स एक्ट के तहत थाना मेहतपुर में मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी गुरचरण सिंह उर्फ राजू के साथ हरदीप सिंह उर्फ हैप्पी निवासी बीठला, हरजिंदर सिंह उर्फ शैली, सोनी और लवप्रीत सिंह उर्फ लवली सभी को थाना मेहतपुर पुलिस ने नामजद किया है। इसमें आरोपी हरदीप सिंह उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार कर एक लाख 30 हजार रुपये ड्रग मनी बरामद की गई है।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस पार्टी ने गांव गोसुवाल थाना मेहतपुर से एक महिला नशा तस्कर मनजीत कौर उर्फ मनजीता निवासी गट्टी जट्टा थाना धर्मकोट को एक पारदर्शी लिफाफे में 210 नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार किया और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है ताकि रैकेट का पता चल सके।