फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two crore robbery panipat finance company

पानीपतः गन प्वाइंट पर फाइनेंस कंपनी में दो करोड़ की लूट, CCTV में कैद वारदात

Tue, 30 Jan 2018 04:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Tue, 30 Jan 2018 04:53 PM IST
विज्ञापन
two crore robbery panipat finance company
गन प्वाइंट पर फाइनेंस कंपनी में लूट
स्वीपर और कैशियर को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर दो करोड़ रुपये की नकदी और सोना लूट लिया गया। नकाबपोश कॉफी पीकर आराम से फरार हुए। हरियाणा के पानीपत में सोमवार सुबह वारदात अंजाम दी गई। लगभग 25 मिनट में बदमाशों ने करीब दो करोड़ रुपये का सोना और 2.45 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


बताते हैं कि बदमाशों ने जाने से पहले दफ्तर में काफी भी पी। कहा जा रहा है कि बदमाशों के दो साथी दफ्तर के बाहर सड़क पर खड़े थे। जो बाद में भीड़ का हिस्सा बन गए। कंपनी की कैशियर सोनिया की शिकायत पर किला थाना पुलिस ने तीन बदमाशों पर लूट और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


कैशियर की ओर से पुलिस को करीब दो करोड़ रुपये के सोने के गहने की लूट की शिकायत दी गई है। हालांकि, माना जा रहा है कि बदमाशों ने करीब चार करोड़ रुपये का सोना लूटा है। वहीं, जानकारी मिलते ही आईजी करनाल रेंज सुभाष यादव व कार्यवाहक एसपी करनाल एसपी जसनदीप सिंह रंधावा ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों सीआईए समेत थाना पुलिस की कई टीमें बनाकर लुटेरों की धरपकड़ शुरू कर दी है। पुलिस ने कंपनी के एक कैशियर समेत कई अधिकारियों से पूछताछ की है।

13 किलो गहने और 2.45 लाख रुपये नकद लेकर फरार

two crore robbery panipat finance company
गन प्वाइंट पर फाइनेंस कंपनी में लूट
पुलिस के अनुसार, इंडिया इंफोलाइन फाइनेंस लिमिटेड (आईआईएफएल) का सनौली रोड भीम गौड़ा चौक स्थित एक बिल्डिंग के द्वितीय तल पर ऑफिस है। सुबह करीब दस बजे कैशियर सोनिया निवासी सेक्टर-13/17 और कैशियर भारत भूषण पहुंचे थे। सफाई कर्मचारी मुकेश निवासी वार्ड-नौ साफ-सफाई कर रही थी। इसी बीच तीन नकाबपोश बदमाश हाथ में रिवॉल्वर लेकर कंपनी के कार्यालय में दाखिल हुए।

बदमाशों ने दोनों कैशियरों और सफाईकर्मी को गन प्वाइंट पर ले लिया और अंदर ऑफिस में कुर्सियों पर बांध दिया। इसके बाद कैशियर सोनिया से लॉकर की चाबी मांगी और उसको साथ लेकर लॉकर खुलवाना चाहा, लेकिन लॉकर दूसरी चाबी के बिना नहीं खुल पाया। बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी तो कैशियर भारत भूषण ने दूसरी चाबी दे दी। बदमाशों ने दोनों को वापस उनके ऑफिस में बैठा दिया और एक बैग व पॉलीथिन उठाकर लॉकर से करीब 13 किलो सोने के गहने और 2.45 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

बदमाशों के जाने के बाद कैशियर भारत भूषण ने किसी तरह खुद की रस्सी खोली। फिर कैशियर सोनिया व सफाईकर्मी मुकेश की रस्सी खोली। इसके बाद पुलिस और अपने उच्च अधिकारियों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही डीएसपी मुख्यालय जगदीप दून, सिटी डीएसपी राजेश लोहान और किला थाना प्रभारी सुरेश पाल मौके पर पहुंचे। बाद में पानीपत एसपी का कार्य देख रहे एसपी करनाल जसनदीप सिंह रंधवा और आईजी करनाल रेंज सुभाष यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कंपनी अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने एफएसएल की मदद से नमूने उठाए और जांच शुरू कर दी।

कहानी में झोल: चार करोड़ लुटे या दो

two crore robbery panipat finance company
गन प्वाइंट पर फाइनेंस कंपनी में लूट
कंपनी के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, ऑफिस में करीब चार करोड़ रुपये की कीमत का सोना रखा था। बदमाश सारा सोना ले गए। जबकि पुलिस को कैशियर सोनिया ने लिखित शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने बताया है कि तीनों बदमाशों ने उनको गन प्वाइंट पर बंधक बना लिया। करीब दो करोड़ रुपये का सोना और गहने लूट ले गए। बदमाशों ने उनको किसी तरह की होशियारी करने पर गोली मारने की धमकी दी थी। गौरतलब है कि कंपनी को इस ऑफिस से 2.82 करोड़ रुपये के लेन-देन की ही परमिशन है।

हिसाब लगाकर बताएंगे कि कितना सोना गया : कैशियर
कैशियर सोनिया का कहना है कि पहली नजर में करीब दो करोड़ रुपये का सोना लूटने की बात सामने आई है। वही हमने पुलिस को दी शिकायत में बताया भी है। अभी हम हिसाब लगा रहे हैं कि कुल कितना सोना लूटा गया है।

कंपनी की तरफ से करीब दो करोड़ रुपये की लूट की शिकायत मिली है। किला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कैशियर भारत भूषण को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर पूछताछ की है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर देंगे।
- जगदीप दून, डीएसपी मुख्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed