फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two Cashiers Withdrew five lakh rupees from customer account by fake signature in Punjab

अब बैंक में भी सुरक्षित नहीं आपका पैसा!: दो कैशियरों ने पांच लाख रुपये निकाले, इनका तरीका हैरान कर देगा

Thu, 13 Oct 2022 06:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 13 Oct 2022 06:10 PM IST
सार

मैनेजर का कहना है कि उक्त दोनों आरोपियों ने एक निजी खाता खोला था, इसमें धनराशि ट्रांसफर करते थे। मैनेजर का मानना है कि दोनों आरोपियों ने इस तरह कई बार लेनदेन किया। दोनों आरोपी पिछले कई दिन से बैंक में भी नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
Two Cashiers Withdrew five lakh rupees from customer account by fake signature in Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अब बैंक में भी आपका पैसा सुरक्षित नहीं है। पंजाब के फिरोजपुर जिले में ऐसा मामला सामने आया है, जिससे बैंकिंग प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। यहां गांव घल्लखुर्द स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा के दो कैशियरों ने एक मृतक उपभोक्ता के खाते से जाली हस्ताक्षर बना चार लाख 97 हजार रुपये की धनराशि निकाल ली है। बैंक मैनेजर का मानना है कि दोनों आरोपियों ने कई बार लेनदेन किया। उधर, थाना घल्लखुर्द पुलिस ने गुरुवार को दोनों कैशियरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एचडीएफसी बैंक मैनेजर राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि घल्लखुर्द स्थित एचडीएफसी बैंक की ब्रांच में तैनात आरोपी कैशियर शिव कुमार व भरत चोपड़ा ने मृतक उपभोक्ता मंगत राय मनचंदा के खाते से 13 सितंबर 2022 को जाली हस्ताक्षर बना दो लाख 37 हजार रुपये की धनराशि निकाल ली। इसी तरह 14 सितंबर 2022 को दो लाख 60 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। यह सब दोनों आरोपियों ने बैंक के सीसीटीवी कैमरों को बंद करने के बाद किया।
विज्ञापन


मैनेजर का कहना है कि उक्त दोनों आरोपियों ने एक निजी खाता खोला था, इसमें धनराशि ट्रांसफर करते थे। मैनेजर का मानना है कि दोनों आरोपियों ने इस तरह कई बार लेनदेन किया। दोनों आरोपी पिछले कई दिन से बैंक में भी नहीं आ रहे हैं। इस मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल थाना घल्लखुर्द पुलिस ने शिव कुमार व भरत चोपड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फरार है। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही इसी बैंक की मुदकी शाखा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां बैंक कर्मचारी अशीष राज कुमार ने एक ग्राहक से 17 लाख 60 हजार 470 रुपये की धनराशि ली। बेटी की फीस के रूप में इस रकम को विदेश भेजना था मगर उन्होंने खुद ही यह धनराशि इस्तेमाल कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed