फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two brothers die in road accident in Moga

पंजाबः सड़क हादसे में हुई दो भाइयों की मौत, सदमें में चचेरे भाई की भी सांसें रुकी

Thu, 11 Oct 2018 09:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब) Updated Thu, 11 Oct 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
Two brothers die in road accident in Moga
demo pic

पंजाब के मोगा स्थित धर्मकोट-कोटईसे खां रोड पर बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। देर रात बाइक और कार की टक्कर में कोट ईसेखां निवासी दो सगे भाइयों की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद सदमे में मृतकों के ताया के बेटे की भी मौत हो गई। एक ही परिवार में तीन मौतों के बाद कोट ईसेखां में मातम छा गया। हादसे के आरोपी कार चालक आईआरबी कांस्टेबल रणजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हरजिंदर कुमार उर्फ रिंकू (38) और मुकेश कुमार (32) पुत्र चमन लाल निवासी कोट ईसेखां, धर्मकोट के राजिंदर रोड में डीजे साउंड का काम करते थे। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे दोनों दुकान से बाइक पर कोट ईसेखां लौट रहे थे। इस दौरान धर्मकोट-कोटईसे खां रोड पर उनके मोटर साइकिल को कार चालक ने चपेट में ले लिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


दोनों भाई विवाहित थे। वहीं हादसे की खबर मिलते ही उनके ताया के बेटे प्रदीप कालड़ा की भी मौत हो गई। रिश्तेदार संदीप कुमार ने बताया कि प्रदीप इस हादसे के बाद गहरे सदमे में चला गया और गुरुवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। मृतक हरजिंदर के दो और मुकेश का एक बच्चा है। मामले की जांच कर रहे एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि मृतकों के रिश्तेदार संदीप कुमार पुत्र शाम लाल निवासी धर्मकोट के बयान पर कार चालक इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) कांस्टेबल रणजीत सिंह पुत्र बख्शीश सिंह गांव ढोलेवाला के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी कांस्टेबल जिला फरीदकोट के कस्बा बरगाड़ी में पुलिस चौकी में तैनात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिकअप गाडी ने ली साईकल सवार बजुर्ग की जान, मामला दर्ज
 बरनाला- संघेड़ा रोड पर एक साइकिल सवार बुजुर्ग किसान को एक पिकअप गाड़ी ने चपेट में ले लिया। नतीजतन साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी देते हुए थाना सिटी के प्रभारी गुरवीर सिंह ने बताया कि मेजर सिंह अपनी साइकिल पर किसी के घर जा रहे थे। इसी दौरान जब वह नूर अस्पताल के चौक से संघेड़ा की तरफ सड़क क्रॉस करने लगे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार एक पिकअप गाड़ी ने उसे चपेट में ले लिया, जिससे साइकिल सवार बुजुर्ग मेजर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पुत्र हरप्रीत सिंह के बयान पर सहायक थानेदार जगतार सिंह धनौला ने पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed