{"_id":"5860bbfe4f1c1b8940eeb8c6","slug":"two-boys-killed-in-road-accident-at-ludhiana-were-going-to-fatehgarh-sahib-gurudwara","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारे में माथा टेकने जा रहे दो युवकों संग दर्दनाक हादसा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुरुद्वारे में माथा टेकने जा रहे दो युवकों संग दर्दनाक हादसा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Mon, 26 Dec 2016 04:14 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना में सड़क हादसे में मारे गए दो युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुद्वारे में माथा टेकने जा रहे दो युवकों के साथ रास्ते में दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें दोनों की मौके पर ही जान चली गई। हादसा दिल्ली-लुधियाना हाईवे पर दोराहा के पास कदों पुल पर हुआ। दिल्ली की ओर से रही ओवर स्पीड स्कार्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पार करके बाइक सवार दोनों युवकों पर जा चढ़ी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
मरने वालों की पहचान शिमलापुरी के रहने वाले जसविंदर सिंह (32) और गुरमीत सिंह (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने शिमलापुरी के रहने वाले नवीन कुमार शिकायत पर आरोपी स्कार्पियो ड्राइवर पर मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार सुबह 6 बजे दोनों युवक जसविंदर सिंह और गुरमीत सिंह अपनी बाइक पर लुधियाना से फतेहगढ़ साहिब स्थित गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जा रहे थे। जब वे उनकी बाइक दोराहा के पास कदों पुल पर थी तभी दिल्ली से लुधियाना की ओर रही ओवर स्पीड स्कार्पियो गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और तेजी के साथ डिवाइडर पार करके बाइक पर जा रहे जसविंदर सिंह और गुरमीत सिंह पर जा चढ़ी।

टक्कर इतनी भयानक कि बाइक के परखच्चे उड़े
लुधियाना में सड़क हादसे में मारे गए दो युवक
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्कार्पियो को चला रहा ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की पहचान दिल्ली में रोहिणी के रहने वाले विकास गुप्ता के रूप में ही है। पुलिस ने खन्ना के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर दोनों युवकों की लाशें उनके घरवालों को सौंप दी हैं।
वहीं पुलिस ने शिमलापुरी के रहने वाले नवीन कुमार की शिकायत पर आरोपी स्कार्पियो ड्राइवर पर मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामले के जांच अफसर थाना दोराहा के एएसआई सज्जन सिंह ने बताया कि स्कार्पियो का ड्राइवर विकास गुप्ता गाड़ी छोड़कर भाग गया।
स्कार्पियो को कब्जे में लेकर उसकी तलाश की जा रही है। एएसआई ने कहा कि आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।