{"_id":"5e34319a8ebc3e7d586bbae3","slug":"two-accused-arrested-by-police-for-demanded-ransom-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लाख की फिरौती मांगी, न देने पर पूरे परिवार को खत्म करने की दी धमकी, अब दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
50 लाख की फिरौती मांगी, न देने पर पूरे परिवार को खत्म करने की दी धमकी, अब दो गिरफ्तार
Fri, 31 Jan 2020 07:25 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 31 Jan 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जान से मारने की धमकी देकर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले को पुलिस ने केस दर्ज होने के 48 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी टैक्सी चालक निकले। एसपी (सिटी) वरुण शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में 35 साल का आठवीं पास गुरदेव सिंह निवासी गांव बोलड़ कलां और 32 साल का 12वीं पास चमनप्रीत सिंह उर्फ मनी निवासी जुझार नगर पटियाला रोड सन्नौर शामिल हैं।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों ने गांव बोलड़ कलां के रहने वाले गुरदीप सिंह नाम के व्यक्ति के घर सात दिसंबर 2019 को एक धमकी भरा पत्र भेज कर उससे 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। फिरौती न देने पर उसे व उसके परिवार को खत्म करने की धमकी दी थी। आरोपियों ने फिरौती की रकम घन्नौर रोड नजदीक चपड़ में 14 दिसंबर 2019 को देने के लिए कहा था।
विज्ञापन
दोनों के खिलाफ थाना सन्नौर में केस दर्ज है। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों ने धमकी भरा पत्र भेजने के बाद फोन पर भी गुरदीप सिंह को धमकाया था कि अगर बताई गई जगह पर फिरौती की रकम न भेजी तो इसके बुरे नतीजे होंगे। गुरदीप सिंह ने पुलिस में शिकायत दी। इसके बाद मामले में जांच को टीम बनाई गई। इस टीम ने 48 घंटों के अंदर-अंदर आरोपियों गुरदेव सिंह व चमनप्रीत सिंह उर्फ मनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लिया गया है।
विज्ञापन
आरोपियों ने पूछताछ में माना कि उनके सिर पर बैंक का काफी कर्जा हो गया था। बैंक वाले लगातार उनके घर पर चक्कर लगा रहे थे। इस वजह से दोनों ने मिलकर गुरदीप सिंह से फिरौती मांगने की साजिश रची। दोनों आरोपी सन्नौर में टैक्सी चलाते थे। पहले शिकायतकर्ता गुरदीप सिंह के नौकर विजय कुमार को रास्ते में एक लिफाफा अपने मालिक को देने के लिए पकड़ाया। इसमें धमकी भरा पत्र था। इसके बाद भी रकम न मिलने पर अपने किसी रिश्तेदार का फोन लेकर आरोपियों ने शिकायतकर्ता को धमकी दी।