{"_id":"823a1cab4cc1bd874b3481721a4d7c42","slug":"try-to-suicide-by-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के शादी में न जाने की बात सह न पाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति के शादी में न जाने की बात सह न पाई
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 25 Apr 2014 10:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति ने रिश्तेदार की शादी में जाने से इनकार किया तो पत्नी ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली।
विज्ञापन
पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनकर पति ने कंबल से आग बुझाई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आग से झुलसी महिला को जीएमसीएच में दाखिल करवाया।
डाक्टरों ने पुलिस को बताया कि हल्लोमाजरा निवासी मनोमा 50 प्रतिशत आग से झुलस चुकी है। सेक्टर 31 थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया।
हल्लोमाजरा निवासी मनोमा ने बुधवार को अपने पति विजय को रिश्तेदार की शादी में जाने के लिए कहा था। पति ने शादी में जाने से इंकार कर दिया और बहस करने लगी।
विज्ञापन
मनोमा कमरे में गई और गुस्से में आकर मिट्टी का तेल छ़ड़क कर आग लगा ली। पुलिस ने महिला को अस्पताल में दाखिल करवाया। विजय ने बताया कि वह आइसक्रीम बेचने का काम करता है और पत्नी ने गुस्से में आकर आग लगा ली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन