फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   truck crushed bike rider, 3 killed

टैंकर ने दो बाइकों को मारी टक्कर, तीन की मौत

Tue, 22 Sep 2015 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, कपूरथला(पंजाब)
ब्यूरो/अमरउजाला, कपूरथला(पंजाब) Updated Tue, 22 Sep 2015 08:59 PM IST
विज्ञापन
truck crushed bike rider, 3 killed

सड़क हादसे में मंगलवार को एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने दो बाइक सवारों को टक्कर मारी थी। हादसा पंजाब के कपूरथला में हुआ।

विज्ञापन


सुल्तापुर लोधी के लोहियां-ताशपुर रोड पर हुए हादसे में महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार को परमजीत सिंह निवासी गांव मलसियां अपनी पत्नी बलबीर कौर के साथ गांव मीरपुर स्थित अपनी ससुराल में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद घर लौट रहा था। लोहियां-ताशपुर रोड पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार दूध वाले टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बलबीर कौर की मौके पर मौत हो गई और परमजीत को काफी चोट आई। उनकी बाइक से टकराने के बाद टैंकर ने आगे जा रही दूसरी बाइक को भी टक्कर मार दी। दूसरी बाइक पर गांव गांधरा जालंधर निवासी कालू अपने भाई बलविंदर सिंह के साथ अपने गांव जा रहा था।

टैंकर की टक्कर से कालू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बलविंदर सिंह को घायल अवस्था में जालंधर के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


चौकी डल्ला इंचार्ज बलकार सिंह ने बताया कि परमजीत सिंह को सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। टैंकर चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed