फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   tripple murder in ludhiana of punjab

कमरे में झांककर देखा तो चीखने लगा, खून से सनी पड़ी थी पति-पत्नी और बेटे की लाशें

Sun, 04 Mar 2018 05:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sun, 04 Mar 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
tripple murder in ludhiana of punjab
tripple murder
मकान मालिक ने कमरे में झांककर देखा तो वह जोर-जोर से चीखने चिल्लाने लगा, क्योंकि पति-पत्नी और बेटे की खून से सनी लाशें पड़ी हुई थीं। घटना पंजाब के लुधियाना की है।
विज्ञापन


समराला के गांव चहिला स्थित मुक्तिधाम मंदिर के पास वीरवार की देर रात अज्ञात हत्यारों ने किराए के मकान में रहने वाले दंपति और उनके बेटे की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गए। हत्या किसने और कब की किसी को कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी वहां पहुंच गए। पुलिस ने जांच के बाद मृतक सुखदेव सिंह (50), उनकी पत्नी गुरमीत कौर (48) व उनके बेटे हरजोत सिंह (25) के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिए है। सुखदेव और उसका परिवार मूल रुप से फतेहगढ़ के गांव मीरपुर के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सुखदेव के बड़े बेटे जतिंदर सिंह की शिकायत पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

 

मकान मालिक ने सुनाई कहानी

tripple murder in ludhiana of punjab
murder
मूल रूप से गांव मीरपुर के रहने वाले सुखदेव और उनकी पत्नी बेटे के साथ गांव चहिला के एक घर में किराए पर रहने के लिए कुछ दिन पहले ही आए थे। करीब 12 किले जमीन बेचने के बाद उसने कुछ दिन पहले अपने गांव का मकान भी छोड़ दिया था और चहिला में आकर किराए के मकान में रहने लगा था।

इलाके के लोगों का कहना है कि सुखदेव और उसका परिवार कुछ दिन पहले ही आया था। वह तीनों किसी से ज्यादा बात नहीं करते थे। अपने काम से काम रखते थे। वह सुबह काम पर निकल जाते और शाम को वापस आते थे। तीनों गांव में किसी के पास ज्यादा समय नहीं बिताते थे। इससे गांव के लोगों को उनके बारे में ज्यादातर कुछ पता नहीं है।

वीरवार की देर रात अज्ञात हत्यारों ने तीनों की निर्मम हत्या कर दी और फरार हो गए। शुक्रवार सुबह काफी समय तक तीनों में से कोई बाहर नहीं निकला। जब मकान मालिक लाभ सिंह ने घर के बाहर से देखा तो अंदर तीनों के शव खून से लथपथ पड़े थे। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही एसएसपी खन्ना, डीएसपी समराला, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वाएड सहित अन्य जांच टीमें वहां पहुंच गई। पुलिस ने सुखदेव के बड़े बेटे जतिंदर सिंह से पूछताछ की है। एसएसपी खन्ना नवजोत सिंह माहल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अज्ञात लोगों को खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed