फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   tried to robbery to HDFC bank manager

एचडीएफसी के मैनेजर को लूटने की कोशिश

Wed, 24 Sep 2014 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी(पंजाब) Updated Wed, 24 Sep 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
tried to robbery to HDFC bank manager

गांव समगौली स्थित एचडीएफसी के मैनेजर से सोमवार देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने बैंक की चाबियां लूटने की कोशिश की। उन्होंने बैंक मैनेजर पर लोहे की रॉड से हमला किया।

विज्ञापन


मैनेजर ने समझदारी दिखाते हुए दोनों बदमाशों को चकमा दे दिया, जिससे वह वारदात को अंजाम देने में कामयाब नहीं हो सके। लुटेरों के भागने के बाद घटना की शिकायत दर्ज कराने में मैनेजर के पसीने छूट गए। घटना स्थल को एक दूसरे का क्षेत्र बताकर पंजाब और हरियाणा पुलिस कार्रवाई के लिए अपना पल्ला झाड़ती रही।
विज्ञापन


बैंक मैनेजर नितिन गुप्ता पुत्र बनारसी गुप्ता निवासी सेक्टर-70 मोहाली ने बताया कि वह सोमवार शाम करीब सात बजे बैंक बंद कर कैशियर निर्दोश शर्मा के साथ अपनी स्विफ्ट डिजायर से घर जा रहे थे। करीब सवा सात बजे रास्ते में स्पलेंडर पर सवार दो युवकों ने अचानक उनकी कार के आगे बाइक रोक दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार की चाबी निकालने की कोशिश

tried to robbery to HDFC bank manager

इसके बाद पीछे बैठे युवक ने कार का शीशा नीचे करने को कहा। उन्होंने शीशा नीचे किया तो युवक ने जबरदस्ती उनकी कार की चाबी निकालने की कोशिश की। साथ ही उसने कुर्ते से लोहे की रॉड निकालकर आगे के शीशे पर मारी। इसके बाद बदमाशों ने बैंक की चाबियां देने को कहा।

बैंक मैनेजर नितिन ने बताया कि उन्हें पता था कि उनके पीछे बैंक के अन्य कर्मचारी कार से आ रहे हैं। इस पर नितिन ने लगातार कार का हार्न बजाना शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में पीछे से आ रहे अन्य बैंक कर्मी भी वहां पहुंच गए। कार का हार्न सुनकर वहां अन्य लोग भी जमा हो गए। लोगों को आता देख बाइक सवार दोनों बदमाश वहां से भाग गए।

बैंक मैनेजर नितिन गुप्ता ने बताया कि वारदात की सूचना देने के लिए उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर फोन मिलाया। पहली बार फोन पटियाला तो दूसरी बार हिमाचल के नाहन में मिला। तीसरी बार उनके साथ मौजूद बैंक कर्मी निर्दोष ने फोन मिलाया तो उन्होंने मामले की सूचना डेराबस्सी पुलिस को देने की बात कही।

मौका ए वारदात पर 1 घंटे बाद पहुंची पुलिस

tried to robbery to HDFC bank manager

वारदात के करीब एक घंटे बाद सवा आठ बजे डेराबस्सी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने वहां पहुंचते ही बिना जांच किए कह दिया कि यह हरियाणा का क्षेत्र पड़ता है। इसकी शिकायत बरवाला पुलिस स्टेशन में करें। इसके बाद बैंक मैनेजर ने बरवाला पुलिस को सूचना दी।

घटनास्थल पर पहुंचे हरियाणा पुलिसकर्मी शिकायत दर्ज करने में टालमटोल करने लगे और सुबह आकर शिकायत दर्ज करवाने की बात कही। इस पर बैंक मैनेजर ने जब उसी वक्त शिकायत देने पर जोर दिया तो उन्होंने शिकायत तो ले ली, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।

ओमप्रकाश, चौकी इंचार्ज, बरवाला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। कार का शीशा कोई पत्थर लगने से टूटा लगता है। बैंक मैनेजर जानबूझकर किसी को फंसाना चाहता है, जिसके लिए उसने यह कहानी बनाई है। जिस सड़क पर घटना होने की बात कही जा रही है उस सड़क पर काफी आवाजाही रहती है, लेकिन इस घटना का कोई चश्मदीद गवाह नहीं है। अभी मामले की जांच की जा रही है, जांच पूरी होने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed