{"_id":"576d54544f1c1bd532b48af1","slug":"transgender-boy-fraud-become-transgender-chandigarh-police-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौर से देखिए इस युवक को, ये किन्नर बन घरों से करता था वसूली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गौर से देखिए इस युवक को, ये किन्नर बन घरों से करता था वसूली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Fri, 24 Jun 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
लोगों के घरों में युवक किन्नर बन कर जबरन वसूली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों के घरों में युवक किन्नर बन कर जबरन वसूली करने का मामला सेक्टर 38 से सामने आया है।
शुक्रवार को सेक्टर 38 के एक घर में ऐसे ही चार बहरू पिये किन्नर बनकर घर में घुसे और घर से 2200 रुपये ले गए। जब इसके बाद उन्होंने और पैसे मांगने शुरू कर दिए तो परिवार ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस बुला ली। पुलिस ने चार में से एक को पकड़ भी लिया।
जानकारी के अनुसार सेक्टर 38 डी में रहने वाली निधी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे उनके घर में चार युवक किन्नर बन कर जबरदस्ती अंदर तक घुस आए। वो जागरण कराने के नाम पर 2200 रुपये मांग रहे थे। निधी ने बताया कि वो बार बार कह रहे थे कि अगर पैसे नही दोगे तो आपका बुरा हो जाएगा।
किन्नरों का श्राप लगेगा। इन बातों से डर कर परिवार ने उनको 2200 रुपये दे दिए। पैसे लेने के बाद उनकी मांग बढ़ गई और वे 5100 रुपये मांगने लगे। जिस पर परिवार ने 100 पर फोन कर पुलिस बुला ली। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची वो चारों युवक वहां से जा चुके थे। जिसके बाद जिप्सी ने जब आस पास ढूंढा तो एक बहरूपिया उनके हाथ लग गया। पीसीआर ने उसको पकड़कर सेक्टर 39 पुलिस थाने को सूचित कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर थाने से पहुंचे एएसआई बलबीर सिंह ने उसकी तलाशी लेकर उससे 1100 रुपये परिवार को लौटा दिए। लोगों का कहना है कि एएसआई उसको अपनी प्राइवेट गाड़ी में ले गया और बाद में पता चला कि उसके फरार तीनों साथियों को पकड़ना तो दूर उसको भी छोड़ दिया।
जब इस बारे में एएसआई बलबीर से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार के पैसे वापस दिलवा दिए गए है। जिसके बाद उसकी वैरिफिकेशन कर के छोड़ दिया गया है।