फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   traffic police threatened by two boys by name of bjp leader subhash barala

भाजपा नेता सुभाष बराला का भतीजा बताकर धमकाया, तो पुलिस ने चालान काटकर हाथ में थमाया

Fri, 26 Apr 2019 09:59 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 26 Apr 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
traffic police threatened by two boys by name of bjp leader subhash barala
फाइल फोटो
दो युवकों ने खुद को भाजपा नेता सुभाष बराला का भतीजा बताकर नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों को खूब धमकाया, ट्रांसफर की धमकी भी दे डाली। मामला पंचकूला जिले का है। ट्रैफिक पुलिस ने सेक्टर-10/5 के गोल चक्कर (तवा चौक) पर नाका लगा रखा था। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को देखा और एएसआई कुलदीप ने उनको रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन


बाइक रुकी तो पुलिस ने कागजात चेक करवाने को कहा, लेकिन दोनों युवक भड़क गए और बोले हम टीवी चैनल के पत्रकार हैं। इसके बाद भी कर्मियों ने कागज दिखने को कहा तो उन्होंने खुद को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला का भतीजा बताया। लेकिन जब पुलिस कर्मियों ने चालान भरना शुरू किया तो युवकों ने धमकाया कि यदि चालान किया तो सुबह पंचकूला में नहीं मेवात में ड्यूटी करते नजर आओगे।
विज्ञापन


युवकों ने धमकी दी कि यदि चालान करना है तो पहले मौके पर एसपी या फिर डीएसपी को बुलाओ। वही हमारा चालान करें।

पुलिस ने तीन धाराओं मे किया चालान

एएसआई कुलदीप ने बताया कि एक आरोपी युवक का नाम कन्नू है और वह सेक्टर-19 मकान नंबर तीन का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि नाके पर रोककर कन्नू की एल्कोमीटर लगाकर जांच की गई तो उसने 53.3 प्वाइंट शराब पी रखी थी। उन्होंने बताया कि शराब के नशे में ड्राइव करना, सरकारी कार्य में बाधा डालना और ड्यूटी के दौरान सरकारी कर्मचारी से बदतमीजी करने के मामले में चालान किया गया है। तीन महीने के लिए लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है।  

मीडिया को फोन किया तो भाग निकले
पुलिस ने बताया कि जब उन्होंने भाजपा नेता सुभाष बराला का भतीजा बताकर धमकाया तो कर्मियों ने कुछ स्थानीय मीडिया से संबंधित लोगों को फोन करके मौके पर बुलाया। लेकिन जैसे ही उन्हें इसकी भनक लगी, दोनों युवक बाइक पर सवार होकर भाग निकले। इस पूरे प्रकरण की उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन वह शहर के विभिन्न स्थानों पर ड्रंकन ड्राइव का नाका लगाते हैं, वीरवार को तवा चौक पर नाका लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed