फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Traders staged a protest against the murder of a businessman in Bathinda

Bathinda News: माल रोड एसोसिएशन अध्यक्ष के हत्यारों की तस्वीरें जारीं, सूचना देने पर दो लाख रुपये का इनाम

Sun, 29 Oct 2023 12:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 29 Oct 2023 12:34 PM IST
सार

शनिवार शाम पांच बजे अपनी दुकान के बाहर बैठे मॉल रोड एसोसिएशन के अध्यक्ष कारोबारी हरजिंदर सिंह उर्फ मेला की बाइक सवार दो हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। हमलावरों ने उन्हें छह गोलियां मारी थीं। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन जान नहीं बची।

विज्ञापन
Traders staged a protest against the murder of a businessman in Bathinda
धरने को संबोधित करते सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

माल रोड एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह उर्फ मेला की शनिवार देर शाम हुई हत्या के मामले में बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को शहरवासियों और व्यापारियों ने गोनियाना हाईवे पर स्थित हनुमान चौक पर धरना लगाकर रोड जाम कर दिया। मूसेवाला के पिता, नवजोत सिद्धू, शिअद नेता मलूका समेत तमाम पार्टियों के नेता धरने में शामिल हुए। इसके बाद दबाव में आई पुलिस ने दोनों बदमाशों की तस्वीरें जारी कर सूचना देने वालों के लिए दो लाख का इनाम घोषित कर दिया। देर शाम मृतक के परिवार से बनी सहमति के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। सहमति के अनुसार मृतक के लोन और लिमिट माफी के लिए बैंक से बात की जाएगी। इसके साथ की मृतक के बेटे को पुलिस सुरक्षा भी मिलेगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


धरने में शामिल शहर वासियों ने परिवार की ओर से अकेले ही अपने स्तर पर प्रशासन से सहमति बनाने पर नाराजगी जताई। धरना दे रहे व्यापारियों एवं लोगों ने कहा कि शहर के आप विधायक जगरूप सिंह गिल्ल ने पूरी तरह से पीड़ित परिवार से दूरी बनाए रखी। विधायक होने के नाते सबसे पहले परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए था। वहीं धरने में पहुंचे नवजोत सिद्धू और मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि पंजाब में अमन कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ चुकी है। मुख्यमंत्री मान इसे नहीं संभाल पा रहे हैं। नवजोत सिद्धू ने तो यह तक कहा कि मुख्यमंत्री मान अपने दिल्ली वाले आकाओं की खातिरदारी छोड़कर पंजाब की कानून व्यवस्था पर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


माल रोड एसोसिएशन के प्रधान हरजिंदर सिंह जौहल उर्फ मेला की हत्या के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हत्याकांड को हल करने के लिए 200 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और कर्मचारी जुटे हुए हैं। इसमें मृतक व्यापारी के मोबाइल फोन से लेकर शहर के विभिन्न एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बावजूद पुलिस हत्यारों के संबंध में कोई खुलासा नहीं कर पाई है।

रविवार को हत्या के विरोध में माल रोड के दुकानदार बाजार बंद कर धरने पर बैठ गए। उन्होंने नेशनल हाईवे जाम कर सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मृतक मेला के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शव धरना स्थल पर रखा गया। इस दौरान व्यापार मंडल ने प्रशासन से मांग कि मृतक मेला के बेटे को सरकारी नौकरी और पांच करोड़ रुपये का आर्थिक मदद दी जाए। साथ ही बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। 

उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है, तब तक वह मेला के शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। वहीं धरना स्थल पर पहुंची एडीसी (डी) लवजीत कलंसी और एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और उन्हें भरोसा दिया कि बदमाश जल्द गिरफ्त में होंगे। डिप्टी कमिशनर शौकत अहमद परे ने कहा कि मृतक के लोन एवं लिमिट संबंधी बैंक से बातचीत की जाएगी। परिवार की आर्थिक सहायता के लिए सरकार को लिखकर भेजा जाएगा।

परिजनों से बंद कमरे में हुई बैठक

व्यापारियों के आक्रोश के बाद करीब तीन बजे डीसी शौकत अहमद परे और एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना भी धरनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से बातचीत की। डीसी और एसएसपी ने मृतक की पत्नी, बेटे व अन्य नजदीकी लोगों से बंद कमरे में बैठक कर मृतक के परिवार को सहमत कर लिया। प्रशासन की तरफ से मृतक हरजिंदर की जो दुकान सील की गई थी उसे खोल दिया गया। इसके अलावा मृतक के सिर जितना भी सरकारी व गैर सरकारी लोन था, उसको माफ करने का आश्वासन दिया गया। मृतक के बेटे को पक्के तौर पर पुलिस सुरक्षा दिए जाने का वादा किया। इस पर परिवार एवं प्रशासन के बीच सहमति हो गई। इसके अलावा जिला प्रशासन की ओर से मृतक के परिवार की आर्थिक तौर पर सहायता देने के लिए सरकार को लिखकर भेजा जाएगा।

कानून व्यवस्था बुरी तरह बिगड़ चुकी हैः नवजोत सिद्धू

धरने में पहुंचे कांग्रेस के नेता नवजोत सिद्धू ने कहा कि मुख्यमंत्री मान दिल्ली वाले आकाओं की खातिरदारी छोड़कर पंजाब की कानून व्यवस्था पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था बुरी तरह बिगड़ चुकी है। अगर ऐसा ही माहौल रहा तो व्यापारी पंजाब छोड़ने को मजबूर हो जाएंगे। सिद्धू ने कहा कि मुख्यमंत्री मान से अपील करते हैं कि अब पहले की तरह आम लोगों के बीच आएं।

मूसेवाला के पिता ने कहा- आप सरकार दे रही गैंगस्टरवाद को बढ़ावा

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भी व्यापारियों के धरने में पहुंचे। उन्होंने कहा कि पंजाब की कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है। पंजाब सरकार गैंगस्टरवाद को बढ़ावा दे रही है। जेलों में बंद गैंगस्टर राजनेताओं और सरकार की मिलीभगत से कारोबार चला रहे है। करीब डेढ़ साल से बेटे की हत्या के मामले में वह मान सरकार से इंसाफ मांग रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed