फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Trader's son murdered after kidnapped

अपहरण कर मांगी फिरौती, पूरे पैसे नहीं मिले तो व्यापारी के बेटे को मार डाला, पढ़ें- पूरी वारदात

Sat, 04 Jan 2020 12:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 04 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Trader's son murdered after kidnapped
विश्व भारती उर्फ विशु

फिरौती की पूरी राशि पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर अपहरणकर्ताओं ने निसिंग के प्लाईवुड और हार्डवेयर व्यापारी के 30 वर्षीय बेटे विश्व भारती उर्फ विशु की हत्या कर दी। युवक का शव पंजाब के खनौरी-पातड़ा से बरामद कर लिया गया है। वहीं, पुलिस ने मामले में निसिंग के ही मुख्य आरोपी अमनदीप उर्फ अमन बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


अन्य दो आरोपी अभी फरार हैं। पूछताछ में बदमाश ने बताया कि पूरे पैसे नहीं मिलने पर उन्होंने कपड़े से गला घोंट कर विशु को मार दिया था और बाद में शव नहर में फेंक दिया था। पुलिस की टीमें अन्य बदमाशों की तलाश कर रही हैं। बता दें कि पांच लाख की फिरौती में से व्यापारी ने बदमाशों को ढाई लाख रुपये दिया था।
विज्ञापन


29 दिसंबर को दुकान से बुलाकर किया था अपहरण
पुलिस को दी शिकायत में व्यापारी दर्शन लाल ने बताया था कि निसिंग में उसकी आरा वाली गली के पास मेन रोड पर हार्डवेयर की दुकान है। रविवार सुबह करीब 8.30 बजे मुंह ढके कोई अपरिचित व्यक्ति उसके घर आया और प्लाई लेने की बात कही। थोड़ी देर बाद वह व्यक्ति वहां पर नहीं मिला। करीब 9.30 बजे उसका (दर्शनलाल का) लड़का विश्वभारती उर्फ विशु उम्र 30 साल दुकान पर आया। 10 मिनट बाद वो दुकान पर आये तो विशु भी दुकान पर नहीं था। उसके मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने बेटे से ही कराया था फोन

पिता दर्शन लाल ने बताया कि दोपहर को 12.45 बजे उसके बेटे विशु का पड़ोसी के मोबाइल पर फोन आया था उसने बताया था कि उसका किसी ने अपहरण कर लिया है। इसके बाद पड़ोसी ने व्यापरी दर्शन लाल से बात कराई। फोन पर बेटे ने पिता को बताया कि बदमाश 5 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं।

 जब उसने कहा कि रविवार को वह इतने रुपये कहां से लेकर आयेगा तो उसके बेटे का दोबारा फोन आया और उसने बताया कि घर में ढाई लाख रुपये रखे हैं वही दे दो। इसके बाद व्यापारी ढाई लाख रुपये देने का तैयार हो गया तो बदमाशों ने उसे जीटी रोड पर गांव उचाना के समीप एक होटल के पास बुलाया और कहा कि गन्ने के खेत में एक पेड़ है उसके पास ढाई लाख रुपये रख दो। व्यापरी ने वहां ढाई लाख रुपये रख दिये लेकिन बदमाशों ने उसके बेटे को नहीं छोड़ा। इसके बाद व्यापारी ने रात को निसिंग थाना पुलिस में शिकायत दी। 

दो आरोपी अभी है फरार
एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद ही इस मामले की जांच के लिये दो टीमों का गठन कर दिया था। सीआईए-1 इंचार्ज इंस्पेक्टर दीपेंद्र राणा ने मामले की जांच कर 3 जनवरी को मुख्य आरोपी निसिंग निवासी अमनदीप उर्फ अमन बाबा को पूंडरी से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बदमाश ने बताया कि 29 दिसंबर को ढाई लाख रुपये लेने के बाद जब उन्हें पूरे रुपये नहीं मिली तो विशु की हत्या कर उसका शव पातड़ा खिनौरी नहर में फेंक दिया था। इस वारदात में उसके साथ करनाल के गांव गोंदर निवासी राजेंद्र उर्फ जींदा व रविंद्र उर्फ बिंद्र था।

वारदात में थी लूट की कार, मजदूर से छीना था फोन
पुलिस के अनुसार व्यापारी का बेटा विशु पहले से ही अमनदीप को जानता था। पूछताछ में अमनदीप ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले विशु को दुकान से किसी बहाने साइड में बुलाया। इसके बाद कार में बैठाकर उसका अपहरण कर लिया। यह कार उन्होंने कैथल कस्बा चीका से हथियार के बल पर छीनी थी। इसके बाद उन्होंने गांव कौल से पबनावा जाते समय एक भट्ठे के मजदूर से फोन छीन लिया था और उससे फोन करके विसु के परिजनों से फिरौती मांगी थी और विशु से ही फोन कराये थे। 

दुख है कि पुलिस के अथक प्रयासों के बाद भी विशु को नहीं बचाया जा सका। परिजन यदि सुबह ही अपहरण की सूचना पुलिस को दे देते तो शायद पुलिस विशु का बचा सकती थी। फिलहाल इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। विशु का शव भी बरामद कर लिया है। अन्य दो आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लेंगे। -सुरेंद्र सिंह भौरिया, एसपी करनाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed