फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   tractor-trolley collision with soldiers car, 2 killed in this accident

फौजियों की कार को ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी टक्कर, 2 की मौत

Mon, 27 Feb 2017 07:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुरा (पटियाला)
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुरा (पटियाला) Updated Mon, 27 Feb 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
tractor-trolley collision with soldiers car, 2 killed in this accident
सड़क हादसे में दो फौजियों की मौत - फोटो : Demo Pic
शंभू-तेपला रोड पर रविवार देर रात कार व ट्रैक्टर-ट्राली में हुई टक्कर से कार सवार दो फौजियों की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जांच अधिकारी थाना शंभू में तैनात एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि अंबाला छावनी के फौजी जवान वथीत कुमार नायक, मुनीश शर्मा, अंकित कुमार और प्रसाद के एक प्राइवेट कार में मनाली से छु्ट्टियां मनाकर वापस अंबाला जा रहे थे। रास्ते में शंभू-तेपला रोड पर तेपला अड्डे के नजदीक रविवार देर रात करीब 11 बजे फौजियों की कार की टक्कर अचानक ट्रैक्टर-ट्राली के साथ हो गई। 
विज्ञापन


हादसे में वथीत कुमार नायक और मुनीश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वही कार में सवार फौजी अंकित कुमार व प्रसाद और कार के चालक सतपाल निवासी अंबाला बुरी तरह से जख्मी हो गए। तेपला अड्डे के नजदीक हुए इस भयानक हादसे के बारे में जैसे ही पुलिस को सूचना मिली वह मौके पर पहुंची। शवों को कार से बाहर निकाला गया और फौज रेजीमेंट के अधिकारियों को हादसे की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


मरने वाले दोनों फौजी अंबाला में एक फौजी रेजीमेंट में तैनात थे। थाना शंभू पुलिस ने सिविल अस्पताल से शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद इन्हें फौज के अधिकारियों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed