फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   timeline of 5 people murder by truck hitting in chandigarh

चंडीगढ़ में 5 की मौत, इन 8 सवालों का जवाब दे पुलिस?

Tue, 18 Aug 2015 11:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 18 Aug 2015 11:56 AM IST
विज्ञापन
timeline of 5 people murder by truck hitting in chandigarh

चंडीगढ़ में 5 लोगों की जान चली गई।। मामला निकला विवाद का। ड्राइवर का लोगों से झगड़ा हुआ और बदला लेने के लिए उसने यह खौफनाक हत्याकांड अंजाम दे दिया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा दी गई जानकारी और परिस्थितियां साफ संकेत दे रही कि ट्रक ड्राइवर ने जानबूझकर ऐसा किया। बावजूद इसके पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया। दूसरी ओर, पुलिस अभी तक आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इससे मृतकों के परिजनों में रोष है। वे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई पर ये सवाल उठे
1. आरोपी ट्रक चालक और मजदूरों के बीच रात साढ़े नौ बजे दो घंटे के दौरान दो बार विवाद हुआ और उसने सभी को जान से मारने की धमकी दी। वहां से बापूधाम पुलिस चौकी 100 मीटर दूर भी नहीं है। इसके बावजूद पुलिस को झगड़े की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. नौ इंच ऊंचे फुटपाथ पर ट्रक चढ़ने पर ड्राइवर को झटका लगने पर आसानी से पता लग जाता है। इससे पता चलता है कि ट्रक चालक ने जानबूझकर फुटपाथ पर ट्रक चढ़ाया।
3. अगर पुलिस यह मान रही है कि ट्रक चालक गलती से फुटपाथ पर चढ़ा है तो उसने चीख पुकार मचने पर ट्रक रोका क्यों नहीं।
4. ट्रक चालक ने वहां लगे नेट को भी तोड़ डाला। अगर उसे सोए मजदूर नहीं दिख रहे थे तो क्या 10 फुट ऊंचा नेट भी नहीं दिखा।
5. करीब 10 प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक चालक से झगड़ा हुआ और फिर रात को उसने ट्रक से सोए लोगों को कुचल दिया। इसके बावजूद पुलिस गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर रही है।
6. ट्रक चालक करीब 50 मीटर तक लोगों को कुचलता चला गया। लेकिन रुका नहीं।
7. ट्रक चालक ने एक साइकिल को रौंदा और फिर नगर निगम के बड़े डस्टबिन से टकराकर रुक गया। इसके बाद ट्रक रुकने पर वह मौके से भाग खड़ा हुआ।
8. रात 1 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर इस मामले की सूचना दी गई और पीसीआर वहां 1:10 पर पहुंच गई। ट्रक चालक वहां से पैदल भागकर कितनी दूर जा सकता था। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। 

बार-बार बयान बदल रहा क्‍लीनर

timeline of 5 people murder by truck hitting in chandigarh

पुलिस के अनुसार आरोपी ट्रक क्लीनर अजय चौधरी अपना बयान बार बार बदल रहा है। वह बिहार का रहने वाला है। उसका कहना है कि वारदात के बारे में उसको कोई जानकारी नही है। वारदात के समय वह सो रहा था।

जान से मारने की दी थी धमकी
रविवार की रात ड्राइवर और उसके साथियों ने शराब के नशे में मजदूरों से दो बार लड़ाई की थी। तब आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर दिया था। हालांकि इसी दौरान ड्राइवर ने मजदूरों को जान से मारने की धमकी दी थी।

हरिंदर को बनाया था मुख्य टारगेट
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार ट्रक चालक व उसके साथियों की करतूत का सबसे पहले हरिंदर ने विरोध किया था। विवाद बढ़ते देखकर ग्राउंड में सोए अन्य लोगों ने विरोध में साथ दिया। हरिंदर का कहना था कि यहां सभी सोते है।

कोई 18 साल से तो कोई तीन महीने पहले आया था
वारदात में गंभीर घायल राघव ने बताया कि वह करीब तीन महीने पहले चंडीगढ़ काम की तलाश में आया था। हालांकि, उसके अन्य साथी करीब 18-18 सालों से चंडीगढ़ में काम कर रहे है। राघव यहां पर लेबर का काम करता था। बाकि अन्य भी इसी तरह से अलग-अलग कामों में लगे हैं।

पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर आरोपियों पर 304 व 34आईपीसी की धारा के तहत दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर, हत्या का मामला पाया जाएगा तो आरोपियों पर धारा 302दर्ज की जाएगी।
- गुरइकबाल सिंह सिद्धू, एएसपी, ईस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed