फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three youths died due to drowning in canal in Bathinda of Punjab

बठिंडा में बड़ा हादसा: रजवाहे में नहाते वक्त रस्सी टूटने से तीन युवकों की डूबने से मौत

Mon, 05 Jul 2021 11:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 05 Jul 2021 11:23 PM IST
सार

पंजाब के बठिंडा में एक दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। रजवाहे में रस्सी पकड़कर नहाते वक्त यह हादसा हुआ। दरअसल, रस्सी अचानक टूट गई और तीनों युवक तेज बहाव में बह गए। जब तक तीनों को निकाला गया और अस्पताल लोगों ने पहुंचाया तब तक तीनों की जान जा चुकी थी।  

विज्ञापन
Three youths died due to drowning in canal in Bathinda of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के बठिंडा से गुजरने वाले रौंता रजवाहा में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक यह तीनों नवदीप सिंह, विवेक कुमार व पवित्र सिंह सोमवार शाम राजबाहे में एक रस्सी को पकड़ कर नहा रहे थे कि अचानक रस्सी टूट जाने से यह पानी के तेज बहाव में बह गए। आसपास के लोगों ने पता चलने पर तीनों को बाहर निकालने का प्रयास किया।

विज्ञापन


एक के बाद एक मिले इन युवकों को शहर के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। 12वीं कक्षा के तीनों युवक अपने नतीजे का इंतजार कर रहे थे। इनमें से नवदीप सिंह दो भाई थे। वहीं पवित्र सिंह की एक बहन है जबकि विवेक कुमार अपने परिजनों का इकलौता पुत्र था। बच्चों की मौत की खबर सुनते ही इलाके में शोक है। थाना दयालपुरा की पुलिस सूचना मिलते ही शवों को अपने कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed