फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three youths arrested with pistol near Khatkarkalan

नवांशहर: शहीद भगत सिंह के गांव के पास तीन युवक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार, भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह की ओर जा रहे थे

Thu, 17 Mar 2022 12:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 17 Mar 2022 12:08 AM IST
सार

खटकड़कलां शहीद भगत सिंह का पैतृक गांव है। आप नेता भगवंत मान ने इसी गांव में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अब इसी गांव के पास तीन युवकों को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया है।  पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
Three youths arrested with pistol near Khatkarkalan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के विधायक राघव चड्ढा की सुरक्षा में तैनात गनमैन का 13 मार्च को अमृतसर में पिस्तौल गुम हो गई थी। पुलिस ने उक्त पिस्तौल खटकड़कलां में तीन युवकों से बरामद की है। ये युवक सीएम के शपथ ग्रहण समारोह की ओर जा रहे थे। बुधवार को भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह के चलते पुलिस ने मुख्य मार्ग पर जगह-जगह नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान पुलिस ने गांव काहमा के पास एक कार को रोका। 

विज्ञापन


कार रोकने पर एक व्यक्ति भाग निकला। शक के आधार पर पुलिस ने कार में बैठे अन्य तीन युवकों की तलाशी ली तो पिस्तौल बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि उक्त पिस्तौल अमृतसर के पुलिस मुलाजिम की थी, जो तीन दिन पहले दिल्ली के विधायक राघव चड्ढा की सुरक्षा में गनमैन थे। 
विज्ञापन


एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ बंगा सदर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस यह जानकारी जुटाने में लगी है कि कहीं यह पिस्तौल सीएम के कार्यक्रम में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए तो नहीं ले जाई जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed