फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three soldiers including Naib Subedar arrested in opium smuggling By Haryana Police

अफीम तस्करी में हरियाणा पुलिस ने नायब सूबेदार समेत तीन सैनिकों को राजस्थान से किया गिरफ्तार

Mon, 04 Jan 2021 07:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 04 Jan 2021 07:40 PM IST
सार

  • राजस्थान के नसीराबाद कैंट से छुट्टी पर आते समय लाते थे अफीम, पंजाब में करते थे सप्लाई
  • 22 दिसंबर को साढ़े तीन किलो अफीम सहित गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में हुआ था खुलासा 
  • निशानदेही के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, एक को रिमांड पर लेकर की जा रही पूछताछ

विज्ञापन
Three soldiers including Naib Subedar arrested in opium smuggling By Haryana Police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हरियाणा के कैथल में गांव बाबा लदाना के पास 22 दिसंबर को पकड़े गए तीन अफीम तस्करों से पूछताछ के बाद कैथल पुलिस ने राजस्थान के नसीराबाद कैंट में कार्यरत एक नायब सूबेदार और दो अन्य सैनिकों को अफीम तस्करी में गिरफ्तार किया है। नायब सूबेदार को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। बाकी दोनों सैनिकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 22 दिसंबर को पुलिस ने गांव बाबा लदाना-मानस के पास तीन आरोपियों को तीन किलो 500 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया था। इनमें एक आरोपी गुरप्रीत उर्फ गोपी भेड़पुरी पटियाला का रहने वाला था, जबकि दूसरा आरोपी कर्मजीत गांव हमझेड़ी का निवासी था। इसके अलावा पुलिस ने बैहर साहब निवासी रविंद्रपाल को भी गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


पूछताछ में खुलासा हुआ कि हमझेड़ी निवासी कर्मजीत को राजस्थान के नसीराबाद कैंट में बतौर सैनिक कार्यरत उसका भाई गुरजीत राजस्थान से अफीम लाकर देता था। गुरजीत के साथ पटियाला जिले के गांव लिच्छकानी निवासी युद्धवीर भी सैनिक के तौर पर कार्यरत है। वह दोनों छुट्टी पर आते समय नायब सूबेदार करणाराम से अफीम लाते थे। बाद में कर्मजीत अपने जानकारों को सप्लाई करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरोह की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम नसीराबाद कैंट राजस्थान पहुंची और लिखित कार्रवाई के बाद उन्हें गिरफ्तार करने की अनुमति ली। वहां जाने से पहले ही पुलिस द्वारा वहां के उच्चाधिकारियों को इस संबंध में मेल से सूचना दी गई थी कि इन तीनों के जरिये ही राजस्थान से अफीम पंजाब क्षेत्र में आती थी। ऐसे में आर्मी द्वारा इन तीनों को पहले से पकड़ कर रखा गया था। 


एक जनवरी को पुलिस द्वारा तीनों को पकड़ कर कैथल लाया गया। एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने नायब सूबेदार करणाराम को पूछताछ के लिए छह दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं सैनिक गुरजीत व युद्धवीर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि मामले में अभी तक छह आरोपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जहां से अफीम खरीदी जाती थी उस आरोपी की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है और सीआईए टू पुलिस की टीम राजस्थान गई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed