फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three sanitary workers died and one injured in Barnala of Punjab

बरनाला में बड़ा हादसा: बेकाबू बाइक बिजली के खंभे से टकराई, तीन सफाई कर्मियों की मौत, एक गंभीर घायल

Thu, 27 May 2021 10:09 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 27 May 2021 10:09 PM IST
सार

सड़क पर किसान ने पानी का पाइप डाल रखा था। इस वजह से बाइक का संतुलत बिगड़ गया और बिजली के खंभे से टकरा गई। तीन सफाई कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। घायल का बरनाला के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Three sanitary workers died and one injured in Barnala of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के बरनाला में सड़क हादसे में तीन सफाईकर्मियों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य गंभीर घायल है। हादसा भदौड़-बरनाला रोड पर हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चारों कर्मचारी एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक बेकाबू हो गई और बिजली के खंभे से जा टकराई। तीन सफाई कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बरनाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन


35 वर्षीय घायल सफाईकर्मी मुरारी लाल निवासी फुलोवाल भदौड़ ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बीर सिंह, सुरिंदर कुमार और समाउल निवासी भदौड़ उसे गांव फुलोवाल से लेकर लौट रहे थे।
विज्ञापन


बरनाला-भदौड़ रोड पर कोठी बीड़ रास्ते पर जाते वक्त एक किसान ने लोहे की पानी वाली पाइप को सड़क पर डालकर उस पर मिट्टी डाली थी। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधी खंभे से जा टकराई। नतीजन सफाईकर्मी बीर सिंह, सुरिंदर कुमार और समाउल के सिर में गहरी चोट लगी तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। थाना भदौड़ के प्रभारी इंस्पेक्टर मनीश कुमार ने बताया कि मुरारी लाल के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed