{"_id":"629518d497e7ab3b6d7916ed","slug":"three-people-shot-dead-in-jalandhar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में तिहरा हत्याकांड: घरेलू विवाद में पत्नी, सास और ससुर की गोलियां मारकर हत्या, पति हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर में तिहरा हत्याकांड: घरेलू विवाद में पत्नी, सास और ससुर की गोलियां मारकर हत्या, पति हिरासत में
Tue, 31 May 2022 12:55 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 31 May 2022 12:55 AM IST
सार
पुलिस ने मौके पर आकर सुनील को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी पर हत्या का मामला दर्जकर लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के जालंधर में पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, सास व ससुर की गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना देर रात शिव नगर इलाके की है। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाते ही थाना एक की पुलिस मौके पर पहुंची और पति को हिरासत में ले लिया। एडीसीपी सिटी सोहेल मीर ने बताया कि जिस रिवाल्वर से तीन लोगों का कत्ल हुआ है, उसे भी कब्जे में ले लिया है। रिवाल्वर लाइसेंसी हैं या अवैध, इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
एसएचओ ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले सुनील ने तीसरी शादी करीब तीन साल पहले शिल्पी नामक युवती से की थी। इसके बाद उसके यहां बेटा भी पैदा हुआ। सुनील ने पहली दो पत्नियों को तलाक दे रखा था। तीसरी पत्नी शिल्पी से भी उसका विवाद व मनमुटाव चल रहा था। सोमवार को सुनील ने मामला निपटाने के लिए अपने ससुर अशोक कुमार और सास कृष्णा को अपने निवास शिव नगर में बुला रखा था।
विज्ञापन
इस दौरान उसकी कहासुनी हो गई और उसने रिवाल्वर से शिल्पी, कृष्णा व अशोक कुमार को गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मौके पर आकर सुनील को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी पर हत्या का मामला दर्जकर लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन