फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three people died in separate road accidents in Rohtak of Haryana

हरियाणा में कोहरे का कहर, अलग-अलग सड़क हादसों में फौजी की पत्नी समेत 3 की मौत

Fri, 04 Jan 2019 09:15 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/सांपला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/सांपला (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 04 Jan 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन

घने कोहरे के चलते रोहतक के विभिन्न स्थानों पर सड़क हादसों में फौजी की पत्नी समेत तीन की मौत हो गई। हादसों की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि हादसे में पांच घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह करीब चार बजे कासनी निवासी फौजी धनराज अपनी पत्नी मीना के साथ वैगनआर कार में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। 

विज्ञापन


इस दौरान जैसे ही कार हाईवे नंबर 9 स्थित खरावड़ बाईपास के निकट पहुंची तो घने कोहरे के चलते कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में मीना की मौके पर ही मौत हो गई जबकि फौजी धनराज घायल हो गया। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 
विज्ञापन


घायल फौजी को पीजीआई में भर्ती कराया गया। इसके अलावा गांधरा निवासी किसान सत्यनारायण को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं सांपला बहादुरगढ़ बाइपास पर एक कार ने रिक्शा चालक को साइड मार दी। इसमें रिक्शा चालक घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं धामड़ गांव के सीनू ने सदर थाना पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि गुरुवा की सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह अपने छोटे भाई मुमताज और पड़ोसी मोमीन के साथ बाइक पर सवार होकर रोहतक जा रहा था। बाइक को मोमीन चला रहा था। बताया कि गांव से बाहर निकलते ही सड़क किनारे गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी हुई थी। 

कोहरे के कारण मोमीन को वह दिखाई नहीं दी। बाइक ट्रॉली से जा टकराई। हादसे में मोमीन की मौत हो गई जबकि सीनू व मुमताज घायल हो गए। घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया गया। इसके अलावा सुनारिया कलां गांव निवासी भोलू बाइक पर सवार होकर झज्जर रोड की तरफ जा रहा था। इसी बीच ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे भोलू घायल हो गया। बाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गांव के शमशेर की शिकायत पर पुलिस ने शिवाजी कॉलोनी थाने पर केस दर्ज कर लिया।

दो दिन पूर्व ही पत्नी के साथ घर छुट्टी आया था फौजी 
बहन की मौत पर मीना के भाई कुलदीप का रोरोकर बुरा हाल था। कुलदीप ने बताया कि उसके जीजा धनराज की तैनाती दिल्ली में है। वर्तमान में जीजा और बहन रोहतक की अजीत कॉलोनी में रह रहे थे। दो दिन पूर्व ही वे छुट्टी पर घर आए थे। घर से दिल्ली लौटते समय ही हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed