{"_id":"5c5096afbdec22738442a823","slug":"three-people-died-due-to-swine-flu-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में स्वाइन फ्लू ने पसारे पैर, तीन की मौत, कुरुक्षेत्र में छह नए केस आए सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा में स्वाइन फ्लू ने पसारे पैर, तीन की मौत, कुरुक्षेत्र में छह नए केस आए सामने
Wed, 30 Jan 2019 09:29 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार/कुरुक्षेत्र/गुरुग्राम (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार/कुरुक्षेत्र/गुरुग्राम (हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 30 Jan 2019 09:29 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में स्वाइन फ्लू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को 10 महीने की बच्ची समेत तीन लोगों की स्वाइन फ्लू से मौत होने की पुष्टि हुई है। वहीं कुरुक्षेत्र में छह नए केस सामने आए हैं। हिसार जिले में इस सीजन में स्वाइन फ्लू से मरने वालों का आंकड़ा 12 और प्रभावितों का 180 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
हिसार में धांसू गांव के राजेश ने बताया कि उसका भाई राजपाल आर्मी में है। 17 जनवरी को उसके भाई की 10 महीने की बेटी चेतना को बुखार की शिकायत पर एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। 22 जनवरी को उसकी भतीजी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। 25 जनवरी को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो गई थी। मंगलवार सुबह उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
उधर, कुरुक्षेत्र में छह नए केसों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। पिहोवा के गांव भौर सैय्यदां निवासी नरेंद्र कौर (49) की तीन दिन पहले उपचार के दौरान मौत हो गई थी। दिल्ली एनसीडीसी की जांच रिपोर्ट में उसे स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
वहीं, गुरुग्राम में स्वाइन फ्लू से संदिग्ध आगरा की रहने वाली गीता शर्मा (48) की मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मरीज का सैंपल जिला स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) भेजा था, लेकिन वहां से अभी तक रिपोर्ट विभाग को नहीं मिली है।