फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three people cheated in the name of clerk job in Narnaul

Narnaul News: क्लर्क की नौकरी के नाम पर 25.50 लाख की ठगी, पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 28 Jan 2024 12:45 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 28 Jan 2024 12:45 PM IST
सार

नारनौल जिले में नौकरी के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। दिल्ली नगर निगम में क्लर्क की नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन लोगों के साथ लाखों रुपये की ठगी की गई है। पीड़ितों को न नौकरी मिली और नहीं ही रकम मिली। शिकायत मिलने पर पुलिस ने सोनीपत के रहने वाले पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Three people cheated in the name of clerk job in Narnaul
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Istock

विस्तार

हरियाणा के नारनौल में तीन लोगों के साथ लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। हसनपुर निवासी लालू प्रसाद, कलवाड़ी निवासी श्यामसुंदर और नारनौल के मोहल्ला नलापुर निवासी विनोद ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने सोनीपत के दीपक, पंकज व अमित समेत पांच पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस शिकायत में बताया कि लालू प्रसाद की अक्तूबर 2021 में सोनीपत निवासी दीपक व सोनीपत के अगवानपुर निवासी अमित से मुलाकात हुई। इस दौरान दीपक ने बताया कि वह इनकम टैक्स दिल्ली में नौकरी करता है। वह उसे दिल्ली नगर निगम में क्लर्क के पद नौकरी लगवा देगा। इसके लिए दीपक ने 10 लाख रुपये मांगे। लालू प्रसाद आरोपी दीपक को फरवरी 2022 में पार्क गली नारनौल में स्थित अपनी दुकान पर दो लाख रुपये की नकद दी। इसके बाद बाकी के रुपये 6,47,300 रुपये आरोपी दीपक, पंकज, अमित व अन्य के फोन-पे पर तीन मई से 15 जून 2022 के बीच भेजे। 
विज्ञापन


वहीं 1,52,700 रुपये आरोपी दीपक को अपनी दुकान में दिए। पुलिस शिकायत में बताया कि आरोपियों ने फर्जी लिस्ट तैयार कर 13 सितंबर 2022 को पीड़ित के पास मोबाइल पर भेजी। इसके बाद आरोपियों ने फर्जी ज्वाइनिंग लेटर 29 नवंबर को भेज दिया लेकिन आरोपियों ने कहा कि अभी वेटिंग में नाम है और पुलिस वेरिफिकेशन नहीं हुआ है। इसलिए दोबारा ज्वाइनिंग लेटर जारी किया जाएगा। इसके बाद आरोपियों ने फर्जी पुलिस वेरिफिकेशन करवाकर ज्वाइनिंग लेटर पीड़ित को दे दिया। इसके बाद पीड़ित को न तो नौकरी मिली और न ही रुपये। 

विज्ञापन
विज्ञापन

श्यामसुंदर के लड़के को नौकरी लगवाने के नाम 7.5 लाख रुपये ठगे 

पुलिस शिकायत में बताया कि लालू प्रसाद का मामा कलवाड़ी निवासी श्यामसुंदर और नारनौल के मोहल्ला नलापुर निवासी विनोद वर्मा भी उसकी दुकान पर आते रहते थे। जिसकी वजह से आरोपियों ने उनके बेटे को भी नौकरी लगवाने का झांसा दे दिया। पीड़ित श्याम सुंदर ने आरोपी दीपक को अक्तूबर 2022 में 5,33,100 रुपये लालू प्रसाद की दुकान पर दिए और 2,16,900 रुपये फोन-पे पर 15 अक्तूबर से 11 मार्च 2023 के बीच भेजे। वहीं बाकी के 2,50,000 रुपये ज्वाइनिंग होने के बाद देने का आश्वासन दिया। 

विनोद वर्मा से भी 8 लाख रुपये ठगे

नारनौल के मोहल्ला नलापुर निवासी विनोद वर्मा की आरोपी दीपक के साथ जनवरी 2023 में लालू प्रसाद की दुकान पर ही मुलाकात हुई। उसके बेटे को आरोपी ने दिल्ली नगर निगम में क्लर्क पद पर लगाने के नाम पर 10 लाख रुपये मांगे। इसके बाद पीड़ित ने लालू प्रसाद की दुकान पर 3,04,040 रुपये दुकान और 4,95,960 रुपये फोन-पे पर 27 जनवरी से 31 मई 2023 तक भेजे। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के आधार पर सोनीपत के अगवानपुर निवासी दीपक, पंकज, अमित के साथ सुभाष व नरेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed