{"_id":"61965d776331b0090b180289","slug":"three-killed-in-separate-road-accidents-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला: खून से फिर लाल हुईं सड़कें, अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों समेत तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पटियाला: खून से फिर लाल हुईं सड़कें, अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों समेत तीन की मौत
Thu, 18 Nov 2021 07:39 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 18 Nov 2021 07:39 PM IST
सार
पटियाला में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामलों में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पहले केस में स्वामीनाथ निवासी भारत नगर ने नाभा कोतवाली पुलिस के पास बयान दर्ज कराया है कि उनका लड़का मुकेश कुमार (20) अपने दोस्त सूरज के साथ स्कूटी पर नाभा में एक होटल के पास से गुजर रहा था। इसी बीच एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के अज्ञात चालक ने लापरवाही के साथ ड्राइविंग करते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में मुकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
दूसरे केस में हरपाल सिंह निवासी हीरा महल कालोनी ने नाभा कोतवाली पुलिस के पास शिकायत दी है कि उसके पिता मिल्खी राम डॉ. धालीवाल अस्पताल के नजदीक पैदल सैर कर रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बुरी तरह से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान सरकारी राजिंदरा अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
इसी तरह से गुरविंदर सिंह निवासी आनंद नगर-बी पटियाला ने त्रिपड़ी थाना पुलिस के पास बयान दिया है कि उनका लड़का जसप्रीत सिंह मोटरसाइकिल पर बाजार गया था। इसी बीच देर रात करीब साढ़े 11 बजे उनको सूचना मिली कि 30 नंबर पुली आनंद नगर-बी के पास उसका किसी अज्ञात वाहन के साथ एक्सीडेंट हो गया है। जब वह बुरी तरह से घायल जसप्रीत सिंह को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ लेकर जा रहे थे तो रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बरनाला: हादसे में बाइक सवार की मौत
बरनाला जिले के थाना धनौला की पुलिस ने सुखदेव सिंह की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थानेदार जसवीर सिंह के मुताबिक सुखदेव सिंह निवासी कालेके ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 16 नवंबर को करीब नौ बजे अपने मोटरसाइकिल पर अपनी भाभी हरबंस कौर व अपने भाई जंगीर सिंह के गांव कालेके से बरनाला जा रहा था। जब वह गांव छन्ना भैणी के चौराहे पर पहुंचे तो एक मोटरसाइकिल पर सवार युवक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से टक्कर मार दी।
उसे बाद में पता चला कि उक्त मोटरसाइकिल को बरखा सिंह निवासी धर्मपुरा थाना बरेटा जिला मानसा चला रहा था। हादसे में उसके भाई का सिर सड़क पर लगने के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सुखदेव सिंह की शिकायत पर बरखा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।