फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three henchmen of gangster Goldie Brar arrested from Gorakhpur

Chandigarh: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के 3 गुर्गे गोरखपुर से गिरफ्तार, चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में फायरिंग का है आरोप

Sun, 04 Feb 2024 08:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 04 Feb 2024 08:32 PM IST
सार

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के तीन साथियों को गोरखपुर से रविवार को गिरफ्तार कर चंडीगढ़ गोलीकांड के केस को सुलझा लिया है।

विज्ञापन
Three henchmen of gangster Goldie Brar arrested from Gorakhpur
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतपाल सिंह उर्फ गुज्जर निवासी कलोली, कमलप्रीत सिंह निवासी देवीनगर अबरावां और प्रेम सिंह निवासी अमराला डेराबस्सी के रूप में हुई है। सभी आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि है और इनके खिलाफ पंजाब में कत्ल, जबरन वसूली, डकैती और हथियार एक्ट के अंतर्गत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


19 जनवरी, 2024 को चंडीगढ़ के सेक्टर-5 स्थित एक व्यापारी के घर अज्ञात बदमाशों ने गोलियां चला दी थीं। डीजीपी यादव ने बताया कि एडीजीपी प्रमोद बाण के नेतृत्व वाली एजीटीएफ पंजाब की जानकारी पर कार्रवाई करते हुए एआईजी संदीप गोयल की निगरानी और डीएसपी बिकरमजीत सिंह बराड़ के नेतृत्व वाली पुलिस टीमों ने चंडीगढ़ पुलिस के साथ मिलकर पता लगाया कि आरोपी बिहार से उत्तर प्रदेश जा रहे हैं और पुलिस टीमों ने गोरखपुर पुलिस की मदद से गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर उनको काबू कर लिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार आरोपी अमृतपाल सिंह और कमलप्रीत सिंह ने सेक्टर-5 चंडीगढ़ स्थित रिहायशी इलाके में स्थित व्यापारी के घर गोलियां चलाईं, जबकि तीसरा आरोपी प्रेम सिंह उनको अपनी वर्ना कार में वारदात वाले स्थान से भगा कर अपने घर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी ने बताया कि इसके बाद गोल्डी बराड़ के निर्देशों पर तीनों ही आरोपी 27 जनवरी को बिहार भाग गए और गोल्डी बराड़ की तरफ से बिहार के गांव छितौली में बताए गए ठिकानों पर जाने से पहले दो दिन गुरुद्वारा पटना साहिब में रहे। 4 फरवरी की सुबह को इन्होंने किसी नई जगह पर जाने के लिए ठिकाने को छोड़ दिया। एआईजी संदीप गोयल ने कहा कि इस मामले की आगे जांच जारी है और आने वाले दिनों में हथियार और गोला-बारूद बरामद होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed