फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three friends died in road accident in Yamunanagar of Haryana

हरियाणा में दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराकर पलटी कार, तीन दोस्तों की मौत, एक गंभीर

Wed, 16 Dec 2020 10:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर/जठलाना (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर/जठलाना (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Dec 2020 10:55 PM IST
सार

  • आगे से अचानक वाहन आने पर अनियंत्रित हुई कार, फिर पेड़ से टकराकर पलटी
  • दो मृतक कुरुक्षेत्र के सूरा गांव व तीसरा युवक अलीपुरा का था रहने वाला 
  • पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर किया केस दर्ज, शवों का कराया पोस्टमार्टम

विज्ञापन
Three friends died in road accident in Yamunanagar of Haryana
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में खजूरी रोड पर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार सामने से अचानक वाहन आने पर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना तेज था कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार खाई में पलट गई। खिड़की खुलने से कार सवार एक युवक बाहर निकल गया, जबकि तीन दोस्त कार के नीचे दब गए। हादसे में तीनों दोस्तों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन


हादसा देर रात करीब 12.30 बजे हुआ। मृतकों की पहचान कुरुक्षेत्र के गांव सुरा निवासी गौरव (25) अजय (24) और गांव अलीपुरा निवासी मोहित कुमार (29) के रूप में हुई। गांव सुरा निवासी गौरव (23) घायल है। चारों दोस्त घूमने जठलाना की तरफ आए थे। पुलिस ने घायल गौरव की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन



दोस्त से कार मांग कर लाया था गौरव
कुरुक्षेत्र के गांव सुरा निवासी गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ड्राइवरी का काम करता है। मंगलवार को वह अपने दोस्त चंदेडा निवासी विनोद से कार मांग कर लाया था। जिसे देर शाम वापस करने जा रहा था। रास्ते में विनोद को फोन किया तो पता चला कि वह अभी करनाल है। तभी उसके पास दोस्त अलीपुरा निवासी मोहित का फोन आया। उसने उसे जरूरी काम से अपने गांव बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से वह मोहित को लेकर वापस बड़शामी अड्डे पर गया। जहां उसके गांव सुरा निवासी अजय कुमार और गौरव कुमार मिले। वह भी उनके साथ कार में बैठ गए। तभी मोहित ने जठलाना साइड में जरूरी काम की बात कही और वे जठलाना की तरफ कार में चल पड़े। इस दौरान कार मोहित चलाने लगा और वह साइड वाली सीट पर बैठ गया। 

पिछली सीट पर अजय और गौरव बैठे हुए थे। खजूरी जठलाना रोड पर पहुंचते ही सामने एक वाहन तेज गति से उनकी तरफ आ गया। जिससे उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ में टकराकर पलट गई। इस दौरान गौरव कार से बाहर गिर गया, जबकि मोहित, अनूप, गौरव कार के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने तीनों दोस्तों को कार से बाहर निकाला। चारों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मोहित, अनूप और गौरव को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

देर रात हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। हादसे में तीन की मौत हो गई है और एक युवक घायल है। मामले में घायल युवक गौरव की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्जकर लिया है। जांच की जा रही है। - जठलाना थाना प्रभारी, धर्मपाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed