{"_id":"65293c17dce3e185cf06a643","slug":"three-died-including-mother-and-son-in-road-accident-in-jalandhar-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: शाहकोट में टिप्पर ने मारी बाइक को टक्कर, मां-बेटे समेत तीन की दर्दनाक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar News: शाहकोट में टिप्पर ने मारी बाइक को टक्कर, मां-बेटे समेत तीन की दर्दनाक मौत
Fri, 13 Oct 2023 06:20 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 13 Oct 2023 06:20 PM IST
सार
पंजाब के जालंधर में एक सड़क हादसे में मां और बेटे समेत तीन लोगों की जान चली गई। बेटे की उम्र महज एक साल थी। वहीं पिता गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। हादसा शाहकोट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जालंधर के शाहकोट में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटरसाइकिल को टिप्पर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गुरप्रीत सिंह पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी गांव मूसेवाल ने बताया कि उसका छोटा भाई सुखदेव सिंह (36) बाइक पर पत्नी लखविंद्र कौर, बेटे मनकीरत सिंह (01) और अनिल ठाकुर हाल निवासी मलसियां के साथ केक लेकर गांव मूसेवाल जा रहे थे। जब वे बिल्ली चहारमी अड्डे के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टिप्पर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस कारण मोटरसाइकिल सवार सुखदेव सिंह, लखविंद्र कौर, मनकीरत सिंह और अनिल ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को नकोदर के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने लखविंद्र कौर व मनकीरत सिंह को मृत करार दिया। बाइक चालक सुखदेव सिंह व अनिल ठाकुर को प्राथमिक सहायता देकर जालंधर के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया, वहां अनिल ठाकुर ने भी दम तोड़ दिया। एसपी मनप्रीत सिंह ने बताया कि हादसे के उपरांत टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन