{"_id":"6576b27a3e46b915c7071183","slug":"three-deaths-on-railway-line-in-derabassi-and-zirakpur-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: डेराबस्सी और जीरकपुर में रेलवे लाइन पर तीन मौतें, घरों में पसरा मातम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Mohali News: डेराबस्सी और जीरकपुर में रेलवे लाइन पर तीन मौतें, घरों में पसरा मातम
Mon, 11 Dec 2023 12:37 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी/जीरकपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी/जीरकपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:37 PM IST
सार
अंबाला-कालका रेलवे लाइन पर अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। पहला हादसा जीरकपुर में ट्रक यूनियन के पीछे हुआ। वहीं दूसरा मामला ईसापुर रेलवे फाटक के पास का है। ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं तीसरा हादसा ढकोली के पास हुआ है।
विज्ञापन
प्रकाश और पप्पू की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला-कालका रेलवे लाइन पर जीरकपुर और डेराबस्सी में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें दो डेराबस्सी और एक जीरकपुर ढकोली इलाके का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 7:30 बजे खटीक मोहल्ला निवासी प्रकाश (21) ने ट्रक यूनियन के पीछे रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बेटा एक हार्डवेयर की दुकान में काम करता था और कुछ समय से अपना खुद का काम शुरू करना चाहता था। इससे वह परेशान रहता था। छह माह पहले प्रकाश की शादी हुई थी। परिवार में उनकी विधवा पत्नी, माता-पिता व दो छोटे भाई हैं। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
दूसरा हादसा ईसापुर रेलवे फाटक पर रेलवे लाइन पर हुआ। वहां ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात की मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए अगले 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इसी तरह तीसरा हादसा जीरकपुर के ढकोली इलाके में हुआ। ढकोली इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से 36 वर्षीय प्रवासी की मौत हो गई। मृतक की पहचान पप्पू के रूप में हुई है। पप्पू दिहाड़ी करता था। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी और चार बच्चे हैं। इनमें दो लड़के और दो लड़कियां हैं।