फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three conspirators arrested for the murder of AAP councilor in Punjab

Malerkotla News: पैसों के लेन-देन में हुई थी आप पार्षद की हत्या, तीन साजिशकर्ता गिरफ्तार

Tue, 02 Aug 2022 01:03 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 Aug 2022 01:03 AM IST
सार

पुलिस ने वसीम इकबाल उर्फ सोनी, उसके साले मोहम्मद सादाब और उसके साथी तहसीम को फॉर्च्यूनर गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया। जबकि वारदात को अंजाम देने वाले आसिफ और मुर्शद की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं। मुर्शद के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
Three conspirators arrested for the murder of AAP councilor in Punjab
आप पार्षद की फाइल फोटो।

विस्तार

मालेरकोटला में रविवार को आप पार्षद मोहम्मद अकबर की हत्या की साजिश रचने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि हत्यारोपी अभी फरार हैं। पार्षद की हत्या पैसों के लेन-देन में की गई थी। पत्रकारवार्ता में आईजी पटियाला रेंज मुखविंदर सिंह छीना और एसएसपी मालेरकोटला अवनीत कौर ने बताया कि 31 जुलाई को लुधियाना बाईपास मालेरकोटला के पास जिम में मोहम्मद अकबर निवासी नई आबादी सरहंदी गेट को बाइक सवार दो युवक गोली मारकर फरार हो गए थे। मोहम्मद अकबर की पत्नी अकबरी के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मोहम्मद अकबर ने एक दुकान ग्रेवाल चौक मालेरकोटला में वसीम इकबाल उर्फ सोनी निवासी इस्माइल बस्ती नजदीक माना फाटक मालेरकोटला को करीब 13-14 वर्षों से किराए पर दी थी। इसमें वसीम इकबाल ऑटो डीलर के नाम पर पुरानी मोटरसाइकिल खरीदने और बेचने का काम करता था। 
विज्ञापन


वसीम इकबाल का अकबर से पैसों का लेन-देन चलता था। करीब एक सप्ताह से अकबर वसीम इकबाल से अपने पैसे वापस मांग रहा था। सोनी रुपये वापस नहीं कर रहा था। बार बार किए जा रहे तगादे से परेशान होकर वसीम ने अपने साले मोहम्मद आसिफ निवासी छोटा खारा नजदीक माना फाटक मालेरकोटला के साथ मिलकर अकबर की हत्या की साजिश रच डाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो-तीन दिन पहले वसीम इकबाल अपने दोस्त बंटी निवासी मालेरकोटला की फार्च्यूनर गाड़ी मांगकर ले गया। इसी गाड़ी में वह यूपी के शामली से तमंचा लेकर आया। इसके बाद वसीम ने 31 जुलाई की अलसुबह करीब साढ़े तीन बजे मालेरकोटला वापस आकर तमंचा और कारतूस आसिफ को दे दिया। फिर आसिफ अपने दोस्त मुर्शद निवासी मोहल्ला बालू की बस्ती मालेरकोटला को साथ लेकर वसीम की दुकान पर पहुंचे। 


यहां से एक मोटरसाइकिल लेकर वह सुबह लगभग आठ बजे जिम पहुंचे और पार्षद मोहम्मद अकबर काजिम की हत्या कर फरार हो गए। पुलिस ने वसीम इकबाल उर्फ सोनी, उसके साले मोहम्मद सादाब और उसके साथी तहसीम को फॉर्च्यूनर गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया। जबकि वारदात को अंजाम देने वाले आसिफ और मुर्शद की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं। मुर्शद के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed