फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three arrested with fake currency in Mansa of Punjab

पुलिस ने तीन लोगों को दबोचा, 6.22 लाख की नकली नोट बरामद, प्रिंटर, स्कैनर भी पकड़ा

Wed, 20 Nov 2019 12:51 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानसा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानसा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 20 Nov 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Three arrested with fake currency in Mansa of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

जाली भारतीय करेंसी का कारोबार करने वाले तीन लोगों को सदर मानसा पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपियों के पास से छह लाख 22 हजार की जाली करेंसी बरामद हुई है। पुलिस ने कलर प्रिंटर, स्कैनर और कच्चे माल के अलावा एक बाइक भी बरामद की। पकड़े गए तीनों आरोपी संगरूर से संबधित हैं।

विज्ञापन


जिला पुलिस प्रमुख मानसा डॉ. नरिंदर भार्गव ने बताया कि सदर पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी तैयार जाली भारतीय करेंसी की डील देने आ रहे हैं। इस पर पुलिस पार्टी ने बाइक पर सवार प्रीतम सिंह निवासी चक्क भाईके मौजूदा निवासी आबाद सुनाम, चरणजीत सिंह निवासी डसका जिला संगरूर को काबू कर लिया। मौके पर उनके पास से दो लाख 50 हजार की जाली करेंसी बरामद की। 
विज्ञापन

 
पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को साथ लेकर दबिश भी दी। इस दौरान तीसरा साथी दारा सिंह निवासी खाई, जिला संगरूर को भी काबू कर लिया गया। उसके पास से 8 हजार 500 रुपये की जाली करेंसी बरामद की गई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए तीनों लोग उक्त जाली करेंसी को आगे भोले-भाले लोगों, दुकानदारों को देते थे। उक्त तीनों से पुलिस ने कुल 2 लाख 58 हजार 500 रुपये की जाली करेंसी बरामद की है। जाली करेंसी में 2 हजार, 500, 200 व 100 के नोट शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीतम सिंह व उसके अन्य साथियों के खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी व आर्म्स एक्ट के तहत बुढलाडा सदर थाने में मुकदमा दर्ज है। इस दौरान उनसे दो लाख से अधिक की जाली करेंसी बरामद की गई थी और उक्त मुकदमा अदालत में चल रहा है। मौजूदा समय में प्रीतम सिंह जमानत पर बाहर आया हुआ है। गिरफ्तार तीनों लोगों को पुलिस ने अदालत में पेश किया। 

अदालत ने तीन दिन का पुलिस रिमांड दिया है। पकड़े गए इन लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने 3 लाख 63 हजार 500 रुपये की और जाली करेंसी बरामद की है। तीनों लोगों से अब तक 6 लाख 22 हजार रुपये की जाली करेंसी बरामद हो चुकी है। इसके अलावा पुलिस ने इन लोगों से एक कलर प्रिंटर कम स्कैनर, कटर लोहा, कच्चा मैटीरियल (डोरी तार कागजात) बरामद किया।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए इन लोगों से पूछताछ की जाएगी कि उक्त कारोबार उन्होंने कब से और कच्चा माल कहां से लेकर आते थे। किन-किन लोगों की इसमें शमूलियत है और तैयार की गई जाली करेंसी को वह कहां-कहां सप्लाई करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed