फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three arrested for drug smuggling in Punjab wearing police uniform

Punjab: पंजाब में तस्करों का गजब का कारनामा, पुलिस की वर्दी पहन बेचते थे नशा, हर जिले में बदलते थे नंबर प्लेट

Wed, 13 Dec 2023 11:06 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 13 Dec 2023 11:06 PM IST
सार

आरोपियों ने बताया कि वे दूसरे राज्यों से निकलने के लिए पुलिस की वर्दी पहन कर बार्डर क्रॉस करते थे। इसके बाद वे माल को ठिकाने लगा कर पंजाब के अलग-अलग शहरों में सप्लाई करते थे।

विज्ञापन
Three arrested for drug smuggling in Punjab wearing police uniform
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लुधियाना देहात पुलिस ने पुलिस की वर्दी पहन कर पंजाब भर में नशे की सप्लाई करने वाले तीन आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों से 54 क्विंटल चूरापोस्त, चार पुलिस की वर्दी, दो अवैध देसी पिस्तौल व कारतूस, 14 नंबर प्लेट और सवा करोड़ रुपये ड्रग मनी बरामद कर थाना सिधवां बेट में मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान अवतार सिंह उर्फ तारी निवासी गांव ढूडीके मोगा, हरजिंदर सिंह उर्फ रिंदी गांव रायपुर आरिया जालंधर हाल निवासी मुल्लांपुर व कमलप्रीत सिंह निवासी रूपा पत्ती रोडे वाघापुराना मोगा के रूप में हुई है। एसएसपी नवनीत सिंह बैंस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी बड़े स्तर पर नशे की सप्लाई करते हैं जो दूसरे राज्यों से चूरापोस्त लाकर पंजाब भर में सप्लाई करते हैं। इस समय भी आरोपी चूरापोस्त बड़ी मात्रा में लेकर आए हैं और उसे जगरांव व आसपास के इलाके में सप्लाई करने वाले हैं। 
विज्ञापन


आरोपियों ने पूरा माल एक ट्रक में लोड कर रखा है, जो जगरांव एरिया में उतारना है। पुलिस ने गांव भरोवाल से गांव गोरसिया मक्खन को जाने वाली लिंक रोड पर नाकाबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उस में 20- 20 किलो की 270 बोरियां बरामद हो गईं जिसका कुल वजन 54 क्विंटल बन गया। पुलिस ने जब पूछताछ की तो आरोपी हरजिंदर सिंह के घर से सवा करोड़ ड्रग मनी, पुलिस की वर्दियां, जाली नंबर प्लेट, अवैध असलहा बरामद हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी साल छह बार ला चुके हैं चूरापोस्त

आरोपियों ने बताया कि वे दूसरे राज्यों से निकलने के लिए पुलिस की वर्दी पहन कर बार्डर क्रॉस करते थे। इसके बाद वे माल को ठिकाने लगा कर पंजाब के अलग-अलग शहरों में सप्लाई करते थे। अब तक आरोपी इसी साल छह बार चूरापोस्त लाकर बेच चुके हैं। आरोपियों ने अपनी सुरक्षा के लिए मध्य प्रदेश से अवैध रूप से असलहा खरीदा था।

पैरोल मिलने के बाद नही गया जेल

एसएसपी ने बताया कि आरोपी हरजिंदर सिंह पर दिल्ली समेत पंजाब के कई शहरों में मामले दर्ज हैं। आरोपी दिल्ली जेल से पैरोल पर बाहर निकला था लेकिन वापस नहीं गया और नशा तस्करी करने लगा। आरोपी इतना शातिर था कि मध्य प्रदेश से चूरापोस्त लेने के बाद हर शहर में नंबर प्लेट बदल देता था। आरोपी के पास से 14 नंबर प्लेट मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed