फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three accused of ATM loot case has been arrested by Ludhiana police

एसबीआई का एटीएम लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, छह अभी भी फरार, कर चुके कई वारदात

Wed, 13 Nov 2019 09:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 13 Nov 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
Three accused of ATM loot case has been arrested by Ludhiana police
प्रतीकात्मक तस्वीर

कुछ दिन पहले पक्खोवाल गांव में से एसबीआई की एटीएम लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने हंबड़ा रोड से गिरफ्तार किया है। गिरोह के सरगना सहित छह आरोपी फरार हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक लोहे का दात और लोहे का गैस कटर बरामद किया है। आरोपियों की पहचान शिमलापुरी बरोटा रोड निवासी दीपक उर्फ दीपू, फिरोजपुर निवासी अजय कुमार बब्बल और जवाहर नगर कैंप निवासी दीपक कुमार उर्फ बिल्ला के रुप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के जवाहर नगर कैंप निवासी सरगना सुखविंदर सिंह मोनी, मोनी का भतीजा अमृत मीतू, अय्याली निवासी गट्टू, फिरोजपुर निवासी सोनू पिन्ना, राकेश कुमार बाला और गुरजंट सिंह की तलाश में जुटी है। पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने बताया कि पुलिस पार्टी ने इलाके में गश्त कर रही थी। 
विज्ञापन


इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक हथियारों से लैस होकर हंबड़ा रोड पर किसी बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी कर ली। पुलिस ने तीनों आरोपियों को तो काबू कर लिया, जबकि बाकी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर के अनुसार आरोपी काफी शातिर है। वारदातों को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने कारें रखी हुई हैं। आरोपी ज्यादातर एटीएम को ही टारगेट करते थे। टारगेट भी उस एटीएम को किया जाता था, जहां पर कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं होता था। पुलिस के अनुसार जिस एटीएम को आरोपी तोड़ने में कामयाब नहीं होते थे। आरोपी उस पर संगल डालकर कार में बांधकर उखाड़ देते थे और गाड़ी में एटीएम लोड कर फरार हो जाते थे।

पहले भी बैंक में दे चुके है लूट की वारदात को अंजाम
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी सरगना मोनी अपने साथियों के साथ पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। उसने वर्ष 2016 में कोचर मार्केट स्थित पंजाब नेशनल बैंक के अंदर घुसकर हथियारों के बल पर भी लाखों रुपये की लूट की थी। उसके बाद वह फरार हो गया था। आरोपियों ने उत्तराखंड के रुड़की में भी बैंक की कैश वैन को लूटने में कामयाबी हासिल की थी। 

इसके अलावा भी वह पंजाब के कई शहरों में लूटपाट कर चुके है। पुलिस काफी समय से आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी मोनी पुलिस को काफी समय से चकमा दे रहा है। पुलिस ने अब उस पर पचास हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed