फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   threats to international boxer akhil family

इंटरनेशनल बॉक्सर अखिल के परिवार को धमकी

Fri, 23 Jan 2015 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Fri, 23 Jan 2015 03:07 PM IST
विज्ञापन
threats to international boxer akhil family

इंटरनेशनल बॉक्सर और हरियाणा पुलिस के डीएसपी अखिल कुमार के परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। अखिल के पिता शिव भगवान मिश्रा को फोन पर एटीएम नंबर व कोड न बताने पर अज्ञात युवक ने यह धमकी दी है।

विज्ञापन


परेशान शिव भगवान बृहस्पतिवार को वकील वीरेंद्र हुड्डा के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। 6 साल से शहर के लक्ष्मीनगर इलाके में रह रहे मिश्रा ने बताया कि उनका बेटा अखिल इंटरनेशनल बॉक्सर है और हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन


फिलहाल उनकी ड्यूटी मधुबन में है।  जेल विभाग से सेवानिवृत्त मिश्रा ने आरोप लगाया है कि दो दिन पहले अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया कि वह बैंक से बोल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी बोले, मुझे सूचना नहीं

threats to international boxer akhil family

अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर कहा कि आपका एटीएम कार्ड बंद हो गया है, जिसे दोबारा चालू करने के लिए कार्ड का नंबर और कोड बताएं। मिश्रा ने कहा कि आपको कैसे पता चला कि मेरा कार्ड बंद हो गया है।

अगर ऐसा है तो आपको नंबर भी पता होगा। इस पर युवक गुस्सा गया और धमकी दी कि इंटरनेट से आपके पूरे परिवार का विवरण निकाल लिया है और सभी को जान से मार दूंगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जब सिविल लाइन थाना प्रभारी नवीन कुमार से बात की तो उन्होंने कहा कि मामला उनके नोटिस में नहीं है। ऐसे में कुछ नहीं कह सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed