फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   threatening to porn photos viral and blackmail to young girl

युवती को ब्लैकमेल करने के लिए रची खौफनाक साजिश

Mon, 09 Mar 2015 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 09 Mar 2015 06:06 PM IST
विज्ञापन
threatening to porn photos viral and blackmail to young girl

पहले युवती से दोस्ती की। फिर विश्वास जीतकर उसे शराब पिलाई और चोरी-छिपे आपत्तिजनक तस्वीरें खींच ली। कुछ समय बाद यही तस्वीरें दिखाकर ब्लैकमेल करके पांच लाख रुपये की डिमांड करने लगा।

विज्ञापन


धमकी दी कि यदि उसकी मांग पूरी नहीं होती है तो फेसबुक पर इन तस्वीरों को वायरल कर देगा। पीड़ित युवती ने एक युवक पर यह आरोप लगाते हुए रविवार को मनीमाजरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। बहरहाल, यह मामला साइबर सेल को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, चंडीगढ़ में प्राइवेट जॉब करने वाली पंजाब निवासी युवती ने प्लाम विहार, गुड़गांव निवासी विपिन भारद्वाज पर यह आरोप लगाया। युवती ने पुलिस को बताया कि कुछ साल पहले वह विपिन के साथ आईटी पार्क स्थित एक कंपनी में जॉब करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक और मेल पर टैग करने की धमकी

threatening to porn photos viral and blackmail to young girl

इस दौरान विपिन से उसकी अच्छी दोस्ती हो गई। एक दिन विपिन ने उसे शराब पिलाई और चोरी छिपे कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें खींच ली। इसके कुछ महीने बाद उसे इस बात की जानकारी मिली।

आरोप है कि विपिन भारद्वाज उन फोटो को फेसबुक और मेल पर टैग करने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपये की मांग करने लगा। इनकार करने पर वह बार-बार धमकी देने लगा। आखिरकार, पुलिस में शिकायत दर्ज करानी पड़ी।

आरोपी फरार, तलाश जारी
मनीमाजरा थाना पुलिस के अनुसार, उन्होंने शिकायत दर्ज कर ली है और साइबर सेल को यह मामला सौंप दिया है। वहीं, साइबर सेल का कहना है कि फिलहाल आरोपी फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed