फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Threatening calls to Essel Group chairman Subhash Chandra

एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा को फोन पर धमकी

Tue, 29 Dec 2015 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Tue, 29 Dec 2015 10:07 AM IST
विज्ञापन
Threatening calls to Essel Group chairman Subhash Chandra

एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस में शिकायत दी है। मामला हरियाणा के हिसार का है।

विज्ञापन


एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। शिकायत में उन्होंने लिखा है कि फोन करने वाले ने कहा कि आप हिसार मत आना आपकी जान को खतरा है।
विज्ञापन


लिखित शिकायत में उन्होंने जिंदल ग्रुप और बीजेपी सदस्य प्रवीन जैन का नाम लिखा है कि ये लोग चंद्रा के खिलाफ साजिश रच रहे हैं।

मामले की शिकायत चंद्रा ने फैक्स के माध्यम से भेजी

Threatening calls to Essel Group chairman Subhash Chandra

एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने अपनी शिकायत में लिखा गया कि सीआईडी भी उनकी खिलाफत करने वाले ग्रुप के लोगों के साथ मिलकर सीएम को गलत रिपोर्ट भेज रही है।

इसमें उन्होंने प्रवीन जैन का नाम लिखा है। आरोप लगाया है कि जैन ही इस तरह का सीआईडी के माध्यम से प्रचार करवा रहा है, ताकि चंद्रा की इमेज और रेपुटेशन खराब हो।

मामले की शिकायत चंद्रा ने फैक्स के माध्यम से भेजी है। चंद्रा ने बताया है कि फोन करने वाले ने अपना नाम नहीं बताया। करीब 31 सेकेंड बात हुई और धमकी देने वाले ने फोन काट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed