फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Threatening Call for One crore to Aggarwal Sabha President in Gohana of Sonipat

अग्रवाल सभा के अध्यक्ष के बेटे से मांगी गई एक करोड़ की फिरौती और मारने की धमकी, दहशत में परिवार

Thu, 14 Mar 2019 12:50 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना(सोनीपत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना(सोनीपत) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 14 Mar 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
Threatening Call for One crore to Aggarwal Sabha President in Gohana of Sonipat
सांकेतिक तस्वीर
अग्रवाल सभा के अध्यक्ष और व्यवसायी सतीश गोयल के बेटे विनय उर्फ विक्की से एक करोड़ की फिरौती मांगी गई है। न देने पर जाने से मारने की धमकी भी दी गई है। कुख्यात बदमाश नीरज बवाना के नाम पर फिरौती मांगी गई है। कॉल करके खुद को नीरज बवाना बताने वाले युवक के मोबाइल कॉल की डिटेल भी विनय के फोन में नहीं आई। विनय की शिकायत पर शहरी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। फिरौती मांगे जाने के बाद से गोयल परिवार में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


शहर के लक्ष्मी नगर निवासी सतीश गोयल गोहाना ट्रक यूनियन के अध्यक्ष रहे हैं। वह अब अग्रवाल सभा के अध्यक्ष हैं। उनकी एसके ऑटो मोबाइल्स के नाम से दुकान है। उनके बेटे विनय गोयल भी उनके साथ दुकान पर बैठते हैं।  मंगलवार को विनय गोयल के पास दोपहर बाद 2 बजकर 10 मिनट पर फोन आया। फोन करने वाले ने हालचाल पूछा और फिर फोन डिस्कनेक्ट हो गया। उसके बाद 2 बजकर 11 मिनट पर दोबारा से फोन आया। विनय उसे उठा नहीं पाया।
विज्ञापन


तीसरी बार फोन 2 बजकर 14 मिनट पर आया। जिसे उठाने के बाद फोन करने वाले ने खुद को नीरज बवाना बताया। उसने विनय से एक करोड़ रुपये देने की मांग की। विनय ने उससे कहा कि उसके पास देने के लिए इतने पैसे नहीं हैं तो फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि उनका ट्रांसपोर्ट का काम है। एक फैक्ट्री और पेट्रोप पंप है। वह पैसे न होने का नाटक न करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने विनय को कहा कि यह बताएं कि पैसे किस तारीख को देगा, अगर नहीं देगा तो उसे जान से मार दिया जाएगा। करीब सात मिनट बात करने के बाद फोन काट दिया गया। इस कॉल के बाद भी 6 बार कॉल आई, लेकिन विनय ने फोन नहीं उठाया। कई बार फोन करने के बाद भी उस फोन की कोई डिटेल नहीं आई, जिससे पुलिस की परेशानी बढ़ गई है।

परिवार की प्रॉपर्टी की पूरी जानकारी है

फोन करने वाले युवक को गोयल परिवार की सभी प्रॉपर्टी की जानकारी है। उसने एक-एक प्रॉपर्टी को गिनवाया है। इसके अलावा भी गोयल परिवार के बारे में कई जानकारियां फोन करने वाले युवक के पास है। इस वजह से परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।

पुलिस ने बढ़ाई गोयल परिवार की सुरक्षा
व्यापारी के बेटे से चौथ मांगने के बाद पुलिस ने परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है। व्यापारी के घर के बाहर पीसीआई तैनात कर दी गई है। साथ ही पुलिस कर्मी परिवार के सदस्यों की निगरानी कर रहे हैं। मोबाइल पर आए फोन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

व्यापारी के बेटे ने एक करोड़ रुपये चौथ मांगने की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिवार की सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही सीआईए व सिटी थाना पुलिस की टीमें मामले की जांच में जुट गई है।
- महिपाल, थाना प्रभारी, सिटी गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed