{"_id":"5fb8f6868ebc3ec5f125317a","slug":"threat-on-whatsapp-call-in-bahadurgarh-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाटसएप पर धमकी... मैं अशोक निलौठियां बोल रहा हूं, पचास लाख की 'मदद' चाहिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
व्हाटसएप पर धमकी... मैं अशोक निलौठियां बोल रहा हूं, पचास लाख की 'मदद' चाहिए
Sat, 21 Nov 2020 04:45 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 21 Nov 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
Whatsapp
हरियाणा के बहादुरगढ़ में नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवि खत्री से व्हाट्सएप कॉल के जरिये धमकी देकर चौथ मांगी गई। फोन करने वाले ने कहा कि मैं अशोक प्रधान निलौठिया बोल रहा हूं, 50 लाख की मदद चाहिए, नहीं तो तेरी जगह चेयरमैन कोई और बनेगा। अब लाइनपार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन रवि खत्री ने बताया कि रंगदारी व्हाट्सएप कॉल के जरिये मांगी गई। वह पहले नगर परिषद के चेयरमैन रहे हैं और वर्तमान में वार्ड नंबर-5 से पार्षद हैं। गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉलर ने कहा कि अशोक प्रधान निलोठिया बोल रहा हूं। उसने सोचा कि कानोन्दा से सरपंच अशोक बोल रहे हैं, जो उनके परिचित भी हैं।
विज्ञापन
खत्री ने पूछा कि कानोन्दा वाले प्रधान बोल रहे हैं तो सामने वाले ने कहा, नहीं, मैं अशोक प्रधान निलोठिया बोल रहा हूं। मदद चाहिए। खत्री ने पूछा कि किस बात की मदद तो सामने वाले ने कहा कि हमारे आदमी भी आपके परिचित हैं। भाईचारे में करेगा या विरोध करेगा। खत्री ने फिर पूछा क्या चाहिए तो वह बोला 50 लाख रुपये चाहिए। भाईचारे में कम भी हो सकते हैं, मगर नहीं दिए तो तेरी जगह चेयरमैन कोई और बनेगा और फोन काट दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन रवि खत्री की शिकायत पर इस संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है। जिस नंबर से व्हाट्सएप कॉल हुई है, उसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस इस संबंध में कई एंगल पर जांच को आगे बढ़ा रही है। जल्द ही पूरा मामला सुलझा लिया जाएगा। -कर्मबीर सिंह, प्रभारी लाइनपार थाना।