फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   things robbed from activa by esteem car owner

एस्टीम में आया और एक्टिवा से सामान ले उड़ा

Sat, 20 Jun 2015 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 20 Jun 2015 12:43 PM IST
विज्ञापन
things robbed from activa by esteem car owner

फेज-5 स्थित होटल दावत के बाहर शुक्रवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब होटल की पार्किंग से चाबी लगे एक्टिवा से एक युवक सामान निकाल ले गया। जाते समय आरोपी युवक एक्टिवा की चाबी होटल के स्टाफ को सौंप गया।

विज्ञापन


साथ ही कह गया कि कोई गलती से एक्टिवा में अपनी चाबी भूल गया था। जो भी इसका मालिक हो उसे चाबी दे देना। जब एक्टिवा की मालिक वहां पहुंची, तो घटना का खुलासा हुआ। हालांकि एक्टिवा सेफ होने से महिला ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


वहीं, महिला ने होटल स्टाफ को अपना मोबाइल नंबर नोट करवा दिया। साथ ही कहा कि यदि उक्त युवक दोबारा इलाके में दिखे तो तुरंत उसे फोन करें। एक्टिवा की मालिक नर्मता ने बताया कि वह सेक्टर-78 की रहने वाली है। शुक्रवार को बच्चे को लेकर एक्टिवा से शापिंग के लिए फेज-5 आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शॉपिंग के बाद सामान एक्टिवा की डिग्गी में रख दिया था। वह घर के लिए जाने वाली थी कि इतने में उनका बेटा सड़क की तरफ भाग गया। उसे पकड़ने के लिए भागी। लेकिन, एक्टिवा में चाबी लगी रह गई। जब वह वापस आई तो एक्टिवा से चाबी गायब थी।


जब उन्होंने होटल के स्टाफ से इस बारे में पूछा तो होटल के स्टाफ ने कहा कि एक युवक एस्टीम कार में पार्किंग में बैठा हुआ था। वह वाईफाई से मोबाइल में गाने लोड कर रहा था। वह जाते समय एक्टिवा की चाबी दे गया था।

महिला ने बताया कि जब उसने स्कूटर की डिग्गी खोली तो उसमें से सामान गायब था। वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक कैद नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed