फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   thievery in uttam sweets chandigarh

उत्तम स्वीट्स में चोरी, घी ड्राइफ्रूट्स चेकबुक और हजारों का कैश उड़ा ले गए

Fri, 14 Apr 2017 04:34 PM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 14 Apr 2017 04:34 PM IST
विज्ञापन
thievery in uttam sweets chandigarh
उत्तम स्वीट्स में चोरी
रात को दुकान बंद करके गए थे, सवेरे आए तो नजारा देखकर उत्तम स्वीट्स के मालिक ने अपना माथा पीट लिया और फूट फूट कर रोया। चंडीगढ़ में सेक्टर-46 स्थित उत्तम स्वीट्स की शॉप से वीरवार देर रात 6 किलो ड्राईफ्रूट्स, 6 किलो देशी घी, चेकबुक व 40 हजार कैश चोरी हो गया। पीडि़त मालिक की शिकायत पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी की धारा में केस दर्ज करके जांच व तलाश में लगी है।
विज्ञापन


शॉप के मालिक बलविंदर सिंह ने मामले में शुक्रवार सुबह शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि रोजाना की तरह वीरवार रात को उनकी शॉप बंद हो गई थी। लेकिन सुबह उन्हें पड़ोसी शॉप वालों से दुकान का लॉक टूटा पड़ा होने की सूचना मिली। वहां पहुंचकर पर अंदर का नजारा देखकर घर वालों के होश उड़ गए। दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था और कैश काउंटर पर खुला था। जिसके बाद उन्होंने वारदात की शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम में दी।
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची संबंधित थाना पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद फारैंसिक जांच करवाई। हालांकि, पुलिस की जांच में सामने कुछ भी नहीं आया। पुलिस ने पीडि़त के बयानों को आधार बनाकर मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजनैस के काम से गए थे बाहर, लेट से दी लिखित शिकायत
शिकायतकर्ता दुकान मालिक ने बताया कि वह अपने बिजनैस के काम से बाहर गए थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह वारदात की सूचना के बाद घर पहुंचे। जिसके कारण लिखित शिकायत देने में थोड़ी देरी हुई। फिलहाल, सेक्टर-34 थाना पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed