{"_id":"70eb5dd5504c5901a5a8113f2e928e5c","slug":"thief-arrested-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे ज्यादा कमाने के चक्कर में बन गया चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सबसे ज्यादा कमाने के चक्कर में बन गया चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 23 Nov 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साल पहले शादी के बाद घर वालों में सबसे ज्यादा कमाई करने की बात बोलकर निकले एक व्यक्ति को पुलिस ने चोरी के सामान के साथ मौलीजागरां में गिरफ्तार कर लिया। शक के आधार पर पीसीआर पुलिस ने आरोपी का पीछा करने पकड़ने के बाद चौकी पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
मौलीजागरां निवासी राजू ऑटो चलाने का काम करता है। वह मूलरूप से प्रतापगढ़, यूपी का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार राजू ने बताया कि एक साल पहले उसकी शादी हुई। इसके बाद घर के किसी सदस्य के ताने से गुस्से में आकर उसने कहा कि परिवार में सबसे ज्यादा पैसे कमाकर दिखा देगा।
विज्ञापन
इसके बाद चंडीगढ़ आ गया और मौलीजागरां में किराए पर रहने लगा। उसने पहले नौकरी की तलाश की। लेकिन, नाकामी मिलने पर ऑटो चलाने लगा। लेकिन, ज्यादा पैसे कमाने के लिए उसने वाहनों से सामान चुराना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
ऐसे पकड़ा गया आरोपी
शनिवार की रात मौलीजागरां इलाके में पीसीआर पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान हाउसिंग बोर्ड चौक के पास राजू ऑटो में काफी संख्या में बैटरी लेकर पहुंच गया। पुलिस को देखकर उसने मौलीजारां की ओर ऑटो घुमा लिया।
उसकी संदिग्ध हरकत देख पीसीआर पुलिस ने उसके पीछे अपनी गाड़ी लगा ली। आखिर में पीसीआर पुलिस ने ऑटो चालक को मौलीजागरां टर्न पर काबू कर लिया। पीसीआर पुलिस ने इसकी सूचना मौलीजारां चौकी पुलिस को दी। इसके बाद उन्होंने आरोपी को चौकी पुसि को सौंप दिया।
आरोपी से तीन ऑटो टायर और पांच बैटरियां बरामद की गई हैं। इसमें से आरोपी ने एक बैटरी सेक्टर-37 और दो बैटरी सेक्टर-27 से चुराई थी। पुलिस का दावा है कि आरोपी राजू ने पहले भी चोरी की वारदात करने की बात कबूली है।