{"_id":"575c4ca04f1c1b520a9c6403","slug":"theft-old-shiv-temple-theft-sector-21-temple-theft-chandigarh-police-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-21 के प्राचीन शिव मंदिर की गोलक से नगदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेक्टर-21 के प्राचीन शिव मंदिर की गोलक से नगदी चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Sat, 11 Jun 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ सेक्टर-21 स्थित मंदिर में शुक्रवार देर रात चोर गोलक से हजारों रुपये चोरी कर फरार हो गए। मंदिर प्रशासन की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस चोरों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
जानकारी के अनुसार सेक्टर-21 स्थित प्राचीन शिव मंदिर की गोलक तोड़कर करीब सात से आठ हजार रुपये चोरी कर आरोपी फरार हो गए। मंदिर के पुजारी कृष्ण दास ने बताया कि यह वारदात शुक्रवार रात करीब एक बजे के आसपास हुई। चोरों ने मंदिर में रखे दान पात्र का ताला तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं टूटा। इसके बाद चोरों ने कुंडी समेत ही ताला उखाड़ दिया। दान पात्र में रखी नगदी लेकर फरार हो गए। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं, लेकिन फुटेज में चोर कैद नहीं हुए।
शोर सुनकर मंदिर के कर्मचारियों की आंखें खुल गईं। उनके आने से पहले ही चोर भाग गए। गोलक का ताला टूटा देख मंदिर प्रशासन ने 100 नंबर पर फोन किया। इसके बाद थाना पुलिस ने जाकर घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने मंदिर प्रशासन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।