{"_id":"c2fcbcba1b26631b68f15bd540fb55c7","slug":"theft-of-rupees-from-former-soldier-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक से नकदी से भरा बैग छीन बच्चे फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सैनिक से नकदी से भरा बैग छीन बच्चे फरार
ब्यूरो/अमरउजाला, कोसली(हरियाणा)
Updated Tue, 22 Sep 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नन्हें शातिरों ने कोसली में बैंक से पेंशन निकलवाने आए एक पूर्व सैनिक से थोड़ी दूरी पर ही हजारों रुपये की नकदी भरा बैग छीन लिया।
विज्ञापन
बुजुर्ग की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि करीब साल भर पूर्व कोसली पुलिस ने 60 हजार की नकदी छीनकर भाग रहे दो बच्चों को पकड़ा था। मामला हरियाणा के कोसली का है।
गांव जुड्डी निवासी कालूराम पूर्व सैनिक हैं और सोमवार को कोसली स्थित सेंट्रल बैंक में अपनी पेंशन लेने आए थे। पेंशन के 16 हजार रुपये लेकर वह बैंक से अभी कुछ कदम दूर ही पहुंचे होंगे कि दो बच्चों ने हाथ से नकदी भरा बैग छीन लिया। पूर्व सैनिक ने शोर मचाया लेकिन बच्चे भाग निकले। कोसली थाना पुलिस ने कालूराम की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बैंक के अंदर भी घूम रहे थे बच्चे
कालूराम और बैंक के कुछ लोगों ने भी बताया कि बच्चे कुछ देर पहले बैंक में ही टहल रहे थे। इससे साफ है कि नन्हें कितने शातिर हैं। वह बैंक में ही अपने शिकार की तलाश करते हैं और उसके बाद बैंक से चंद कदमों की दूरी पर ही अपना शिकार बना देते हैं।
विज्ञापन
नरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, कोसली थाना ने बताया कि पूर्व सैनिक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बच्चों की तलाश की जा रही है।