{"_id":"5e70c81a8ebc3ea4c76e4eff","slug":"theft-of-rs-28-lakh-in-three-minutes-at-mandi-gobindgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी गोबिंदगढ़: तीन मिनट में अलमारी तोड़ चुराए 28 लाख, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मंडी गोबिंदगढ़: तीन मिनट में अलमारी तोड़ चुराए 28 लाख, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद
Tue, 17 Mar 2020 06:36 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 17 Mar 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
अलमारी पर लात रखकर हाथों से दरवाजे को तोड़ता नकाबपोश चोर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमलोह रोड स्थित प्रिंस कांटे के पास एक लोहा गोदाम में मंगलवार की सुबह 10 बजे दाखिल हुए एक नकाबपोश ने तीन मिनट में अलमारी तोड़कर करीब 28 लाख रुपये चोरी कर लिए। चोरी की सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने चोरी के मामले दो लोगों को हिरासत में भी लिया है किंतु इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
गोदाम का मालिक अशोक कुमार बैक साइड काली माता मंदिर गांधी नगर, मंडी गोबिंदगढ़ का निवासी है और प्रदीप स्टील एंड एग्रो इंडस्ट्री के नाम से लोहे का व्यापार करता है। अशोक कुमार ने बताया कि चोरी होने से कुछ देर पहले ही वह घर से कैश लेकर आए थे और अपने दफ्तर में कैश रखकर दूसरे दफ्तर में पूजा करने के लिए गए था।
विज्ञापन
नकाबपोश चोर गोदाम मालिक की हर हरकत पर निगाह रखी और मौका देखते ही गोदाम के दफ्तर में दाखिल हो गया। अंदर दाखिल होकर उसने पहले तेजी से सभी दराज चेक किए। कैश न मिलने पर उसकी निगाह लोहे की अलमारी पर गई। लॉक तोड़े बगैर ही दरवाजे को तोड़कर उसमें कैश से भरा काले रंग का बैग बाहर निकाल लिया और उसे अपने बैग में डालकर फरार हो गया। जैसे ही गोदाम का मालिक अपने दफ्तर में आया तो टूटी अलमारी देखकर उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
मालिक ने सीसीटीवी कैमरे जांच करने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने ही अमलोह के डीएसपी सुखविंदर सिंह, एसएचओ गोबिंदगढ़ मोहिंदर सिंह समेत फतेहगढ़ साहिब से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। बाद दोपहर फतेहगढ़ साहिब पुलिस से डीएसपीडी जसविंदर सिंह टिवाणा ने भी गोदाम का दौरा किया और शंका जाहिर करते कहा कि यह किसी भेदीव्यक्ति का काम है।
पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। केस भी दर्ज किया जा रहा है। नकाबपोश किस रास्ते से कैसे आया पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। कयास यह भी लगाया जा रहा है कि गोदाम के साथ लगते एक धर्मकांटे के दरवाजे से नकाबपोश आया था।