फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   theft of 7 lakhs at bank counter

बैंक से चोर ने डेढ़ मिनट में उड़ाए 7 लाख रुपये

Tue, 04 Aug 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, भट्टूकलां(हरियाणा)
ब्यूरो/अमरउजाला, भट्टूकलां(हरियाणा) Updated Tue, 04 Aug 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
theft of 7 lakhs at bank counter

हरियाणा के भट्टूकलां में डेढ़ मिनट में चोर ने रुपयों को दिनदहाड़े बैंक कर्मचारियों व लोगों की मौजूदगी में कैश काऊंटर में घुसकर उड़ा दिया। इसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से हुई है।

विज्ञापन


घटना करीब 11 बजकर 51 मिनट पर हुई। लेकिन चोरी की वारदात का पता 1 बजे लगा जब कैशियर फतेचन्द ने अपना कैश संभाला। कैश कम मिलते ही कैशियर के होश उड़ गए, तथा घटना के बारे में उसने मैनेजर को अवगत करवाया। जिस पर चोरी की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ पटियाला शाखा भट्टूकलां में सालासर ट्रेड़िंग कंपनी से पवन गोयल ने मंगलवार को 7 लाख रुपये जमा करवाने को लेकर हेड कैशियर फतेचन्द को दे दिए। फतेचन्द ने ये रुपये अपने कैश काऊंटर में रखकर बाथरूम चला गया। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो युवक 11 बजकर 51 मिनट पर प्रवेश करते देखे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनमें से एक युवक जिसकी उम्र करीब 18-20 वर्ष वह बैंक में आते ही पानी पीता है और सीधा कैश काऊंटर में प्रवेश कर जाता है। जहां से 7 लाख रुपये उठाकर अपनी जेब से थैला निकालकर उसमें डालता नजर आता है। इसके उपरांत केवल डेढ़ मिनट में अपने दूसरे साथी के साथ बैंक से निकलता दिखाई देता है।


बैंक मनेजर उमेद सिंह सांगा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। बैंक का सुरक्षा गार्ड दो दिन से छुट्टी पर था। वहीं थाना प्रभारी जगदीश ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध युवकों की पहचान के लिए पुलिस टीमों को भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed