{"_id":"57d85c1a4f1c1bb53dd4826b","slug":"theft-mohali-theft-crime-mohali-crime-the-company-s-clothing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कार में आए हाईप्रोफाईल चोर, आधे घंटे में उड़ा ले गए लाखों का सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में आए हाईप्रोफाईल चोर, आधे घंटे में उड़ा ले गए लाखों का सामान
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 14 Sep 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
Mohali Chori
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली के फेज-7 स्थित एक नामी ब्रांडेंड कंपनी के कपड़े और जूतों की दुकान में लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। चोर सफेद रंग की कार में आया था। उसने आधे घंटे में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद सामान गाड़ी से लेकर भाग गया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। रिकॉर्डिंग के मुताबिक, चोर पंजाब नंबर की गाड़ी में सवार होकर आया था। पीड़ित दुकानदार ने मटौर थाने में शिकायत दी है।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
चोर ने फेज-7 स्थित बूथ नंबर 278 की दुकान को निशाना बनाया। साहिल ने बताया कि दुकान के सामने वाली दुकान में लगे सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग देखने पता चला कि चोरी करने वाला व्यक्ति सुबह 4.50 बजे कार से आया। इसके बाद उसने 10 मिनट में दुकान के ताले तोड़े। इसके बाद सामान गाड़ी में रखकर भाग गया।

25 चक्कर लगाकर सामान गाड़ी में रखा
Mohali Chori
- फोटो : अमर उजाला
रिकॉर्डिंग के मुताबिक, आरोपी ने पूरी तसल्ली से वारदात को अंजाम दिया था। उसने ताले तोड़ने के बाद 25 चक्कर में सामान को गाड़ी में रखा। साहिल ने बताया कि उसकी उम्र करीब 38 से 40 है।
महंगी घड़ियां, बेल्ट और जूते चोरी
दुकान मालिक ने बताया कि दुकान से कीमती घड़ियां, महंगे जूते, जींस और अन्य सामान चोरी हो गया है। दुकानदार ने बताया कि चोरी करीब चार से पांच लाख की है।
महंगी घड़ियां, बेल्ट और जूते चोरी
दुकान मालिक ने बताया कि दुकान से कीमती घड़ियां, महंगे जूते, जींस और अन्य सामान चोरी हो गया है। दुकानदार ने बताया कि चोरी करीब चार से पांच लाख की है।