{"_id":"321f710f59390ff753f1f591dd858133","slug":"theft-in-mobile-repairing-shop-at-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में सेंध, लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में सेंध, लाखों की चोरी
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 25 Feb 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलोया स्थित एक मोबाइल की दुकान की दीवार का टीन काटकर बुधवार की रात लाखों की चोरी हो गई। पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायत मलोया निवासी अमरनाथ ने केस दर्ज करवाया। उन्होंने बताया कि मलोया मार्केट में उनकी मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। दुकान की दीवार मोटे टीन की चद्दर से बनी हुई है। उसने बताया कि रोजाना की तरह बुधवार रात 9:30 बजे दुकान लॉक करके घर चला गया। दूसरे दिन आकर दुकान की लॉक खोली तो अंदर से सारा सामान गायब था।
विज्ञापन
आसपास चेकिंग करने बाद दुकान की दीवार का टीन काटकर चोर के घुसने का पता चला। इसके बाद पीड़ित ने थाना पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता ने शिकायत में बताया कि दुकान से रिपेयरिंग करने के लिए रखा 15 मोबाइल, ढाई हजार कैश और चार हजार अलग-अलग कंपनी रिचार्ज कूपन चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
इसी दुकान में तीसरी चोरी:
शिकायतकर्ता अमरनाथ ने बताया कि उसकी दुकान में दो सालों के बीच तीसरी बार चोरी हुई है। डेढ़ साल पहले दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद फरवरी 2015 में दूसरी बार चोरी हुई।
वहीं, इस बार चोरों ने तीसरी चोरी को अंजाम दे दिया। तीनों चोरियों में आरोपियों ने पूरा दुकान खंगाल लिया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस एरिया में नशेड़ी बहुत घूमते है। शायद उन्हीं आरोपियों की करतूत हो सकती है।