फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Theft by breaking wall of Axis Bank branch in village Bhawanipur in Kapurthala

Kapurthala: कपूरथला में एक्सिस बैंक की दीवार तोड़कर अंदर घुसे चोर, लाखों की चोरी, CCTV में दिखे आरोपी

Fri, 09 Feb 2024 10:56 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 09 Feb 2024 10:56 AM IST
सार

इसी एक्सिस बैंक ब्रांच में सितंबर 2022 में भी इसी तरह दीवार तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की नगदी चोरी कर ली थी। इस बारे में बैंक मैनेजर मनीष शर्मा ने कुछ भी कहने से इनकार करते हुए कहा कि इस बारे में कॉरपोरेट कम्युनिकेशन वाले ही कुछ बता सकते हैं। 

विज्ञापन
Theft by breaking wall of Axis Bank branch in village Bhawanipur in Kapurthala
कैमरे में कैद चोर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कपूरथला के गोइंदवाल साहिब रोड पर गांव भवानीपुर में एक्सिस बैंक की शाखा की दीवार तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की नगदी चोरी कर ली। वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू की। 
विज्ञापन


एसएचओ कोतवाली बलविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल बैंक अधिकारियों ने चोरी की रकम के बारे में नहीं बताया है।   
विज्ञापन


गांव भवानीपुर एक्सिस बैंक के ब्रांच मैनेजर मनीष शर्मा ने पुलिस को बताया कि सुबह उनको बैंक से फोन आया कि बैंक के बाहर लगा कैमरा टूटा हुआ है तथा बैंक की दीवार को तोड़कर कुछ रास्ता बनाया हुआ है। मनीष शर्मा तुरंत अपने साथी बैंक कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा तो बैंक के अंदर सामान बिखरा हुआ था। सिक्योरिटी पैनल और सेफ रूम का दरवाजा भी टूटा हुआ था और उसमें पड़ी नगदी भी चोरी हो चुकी थी। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ बलविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद उन्होंने पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच घटना स्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। कैमरों में अज्ञात चोरों के चेहरे भी दिख रहे है। बैंक मैनेजर मनीष शर्मा की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।   


कॉरपोरेट कम्युनिकेशन की अधिकारी नाइसी पंचोली ने नुकसान के बारे में कुछ भी बताने से स्पष्ट इनकार कर दिया और कहा कि उन्होंने पुलिस को डिटेल दे दी है और पुलिस ने मना किया है कि फिलहाल किसी को कुछ नहीं बताना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed